फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश निकालने को खुद के बेटे के अपहरण का रचा ड्रामा, पिता के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल।
जाखल पुलिस ने वीरवार शाम एक ऐसे मामले का भंडाफोड़ किया है जिसमें एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के व्यक्ति से रंजिश निकालने के लिए अपने बेटे के अपहरण का ड्रामा रच डाला। मामले में व्यक्ति ने पुलिस को बाकायदा अपहरण करने वाले व्यक्ति का नाम देकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया व अपने बच्चे को अपने एक रिश्तेदार के पास छुपा दिया। लेकिन जाखल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटों के अंदर ही न केवल इससे पर्दाफाश कर दिया बल्कि बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता व्यक्ति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने व गुमराह करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके पास बीते दिन रात करीब साढ़े 10 बजे गांव दिवाना निवासी हंसराज शिकायत लेकर आया कि उसके 7 साल के बेटे को गांव के ही एक युवक सुक्खी ने अपहरण कर लिया है। उसने बताया कि सुक्खी उसके बेटे को शाम करीब साढ़े 4 बजे उठा ले गया था। जिसे उसकी बेटी ने देखा था। हंसराज की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर इसकी जांच करते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस छानबीन में मामले का खुलासा तब हुआ जब घटना के करीब 6 घंटो बाद शिकायत कर्ता अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा जबकि इससे पहले वह अपने घर पर आराम करता रहा। पुलिस ने शक होने पर जब हंसराज से सख्ती से पूछताछ की तो हंसराज ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि उसकी सुक्खी के साथ रंजिश थी व अपनी रंजिश निकालने के लिए ही उसने अपने बेटे के अपहरण की घटना की कहानी रच डाली। पुलिस ने तुरंत हंसराज से बच्चे के बारे पूछताछ कर उसे गांव रहनवाली स्थित उसके ही रिश्तेदारों के पास से बरामद कर लिया। वहीं हंसराज की पत्नी गीता ने भी बताया कि उसके पति ने झूठी कहानी रची। मामले में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत कर्ता हंसराज के खिलाफ पुलिस को झूठा मुकदमा दर्ज करवाने व गुमराह करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें