फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार सीआईए के हत्थे चढ़ा कपास चोरी का फरार आरोपी प्रवीन, पुलिस ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद/भूना।
भूना के कम्बोज मोहल्ला में नरमा चोरी का आरोपी व पुलिस कस्टडी से फरार हुए प्रवीन उर्फ पोनी को सीआईए फतेहाबाद की टीम ने काबू कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। यह जानकारी डीएसपी रविंद्र तोमर ने फतेहाबाद के सीआईए कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। प्रवीन के फरार होने के बाद पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने भूना थाने के कार्यवाहक एसएचओ महेंद्र को निलंबित कर दिया था, जबकि बुधवार को एक एसपीओ व एक होमगार्ड के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। वीरवार को आरोपी प्रवीन की गिरफ्तारी के बाद फतेहाबाद और भूना पुलिस ने राहत की सांस ली है।
वीरवार को प्रेसवार्ता में डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी युवक की तलाश के लिए एएसआई बलजीत सिंह के नेतृत्व में टीम दो दिन से भूना में भाग-दौड़ कर रही थी। वीरवार सुबह सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली कि भूना बस स्टैंड के आसपास आरोपी देखा गया है और भूना से फरार होने की तैयारी में है। डीएसपी तोमर ने बताया कि यह जानकारी मिलते ही सीआईए की एक टीम बस स्टैंड पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
बता दें कि तीन दिन पहले वाल्मीकि मोहल्ला निवासी प्रवीन उर्फ पौनी अपने दोस्त पंकज वाल्मीकि के साथ मिलकर कंबोज मोहल्ला में गया था। दोनों पर देसराज के घर से नरमा चोरी करने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने उन्हें पीटकर पुलिस को सौंप दिया था। लेकिन पंकज भीड़ का फायदा उठाते हुए वहां से चंपत हो गया। लेकिन प्रवीन को पुलिस ने थाने में बंद कर दिया था। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह गश्त पर जाने के बाद प्रवीन थाने में मौजूद एसपीओ और होमगार्ड को चकमा देकर थाने से फरार हो गया था। इस पर सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को तुरंत प्रभाव से एसपी ने निलंबित कर दिया था। जबकि जांच के बाद एसपीओ प्रवीन कुमार व होमगार्ड तरसेम सिंह के विरुद्ध ड्यूटी में लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें