फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथालय से मंदबुद्धि बच्चा गायब, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाथालय से मंदबुद्धि बच्चे का अपहरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर के विचार आश्रम रोड स्थित एक अनाथालय से एक 15 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। इससे अनाथालय और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा गया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अनाथालय संस्था के अध्यक्ष का दावा है कि बच्चा दीवार फांदकर भाग गया है।
करीब एक सप्ताह पहले टोहाना के गांव जमालपुर के पास ट्रेन से एक बच्चा उतर गया, और इलाके में घूमने लगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे को कस्टडी में लेकर उसे बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। बाल कल्याण समिति ने बच्चे को अपनी कस्टडी में लेकर उसकी काऊंसलिंग शुरू कर दी। इस दौरान बच्चे ने अपना नाम अरमान पुत्र रिजवान बताया है। हालांकि वह अपना पता लगातार बदलता रहता था। पहले उसने अपना पता मुंबई के किसी इलाके का दिया, और बाद में उसने अपना पता यूपी के गोंडा जिले में बताया। इसके बाद संस्था ने उसके माता-पिता का पता लगने तक उसे बाल कल्याण समिति ने बच्चे को फतेहाबाद के विचार आश्रम रोड पर स्थित अनाथालय को चलाने वाली संस्था नवजीवन कल्याण समिति के हवाले कर दिया। तब से बच्चा इसी अनाथालय में रह रहा था। बताया गया है कि 17/18 नवंबर की रात को करीब 2 बजे यह बच्चा पेशाब करने के लिए उठा था। उसके बाद वह दोबारा कमरे में नहीं लौटा। सुबह 4 बजे जब अनाथालय के संचालक उठे तो उनको पता चला कि बच्चा गायब है। जिससे अनाथालय में हड़कंप मच गया। अनाथालय में उपस्थित सेवादार ने तुरंत इसकी सूचना समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश को दी। समिति अध्यक्ष ने शहर पुलिस को मामले से अवगत करवाया। पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बच्चे के अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले की हो रही है जांच
इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई पूर्ण सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि अनाथालय से बच्चा गायब हुआ है। हमने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति पर अपहरण का केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और इसके बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चे के कूदकर भागने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

दीवार फांदकर भाग है बच्चा
इस बारे में नवजीवन कल्याण समिति के चेयरमैन ओमप्रकाश ने बताया कि रात को अरमान को पेशाब आया था, तो उसके साथ अनाथालय में ही रह रहा एक अन्य बच्चा बाथरूम तक साथ गया था। वह कई देर तक बाहर नहीं निकला तो उसका साथी बच्चा आकर अपने कमरे में सो गया। ओमप्रकाश ने बताया कि इसके बाद अरमान बाथरूम से बाहर निकला और दीवार फांदकर भाग गया। सुबह उनको इसकी जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने बच्चे के स्वयं भागने की शिकायत पुलिस को दी है, उसका कोई अपहरण नहीं हुआ।
विज्ञापन


अनाथालय में जाकर करेंगे जांच: बाल संरक्षण अधिकारी
इस बारे में बाल संरक्षण अधिकारी सुरजीत बाजिया से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी इस मामले के बारे में पता चला है। उन्होंने बताया कि मामला बाल संरक्षण समिति के संज्ञान में आ चुका होगा। सोमवार को अनाथालय जाकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें