फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चलाए जा रहे क्लीनिक को सील करके स्वयंभू डॉक्टर दबौचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से चल रहा क्लीनिक सील, झोलाछाप गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
फतेहाबाद के डिप्टी सीएमओ की टीम ने गांव बुवान में एक झोलाछाप डॉक्टर को पकड़कर उसके क्लीनिक में रखी दवाइयां जब्त कर लीं। टीम ने झोलाछाप से बड़ी मात्रा में दवाइयां भी बरामद की हैं। डिप्टी सीएमओ गिरीश कुमार की शिकायत पर भूना पुलिस ने गांव बुवान निवासी 57 वर्षीय प्रमोद पुत्र रामकिशन भाटिया के विरुद्ध गैर कानूनी तरीके से चलाए जा रहे क्लीनिक को सील करके धारा केस दर्ज करके चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है।
स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने सोमवार शाम सात बजे के करीब डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में गांव बुवान में अवैध रूप संचालित भाटिया क्लीनिक पर दबिश दी। टीम इंचार्ज ने जब चिकित्सक से मेडिकल लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे तो स्वयंभू चिकित्सक प्रमोद भाटिया नहीं दिखा सका। डिप्टी सीएमओ ने पुलिस शिकायत में बताया कि प्रमोद के पास न तो कोई मेडिकल लाइसेंस मिला और न ही क्लीनिक की अनुमति से संबंधित कागज मिले। टीम ने जांच के दौरान क्लीनिक से नशीली दवाइयां भी बरामद कीं। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह भादू ने बताया कि पुलिस ने डिप्टी सीएमओ की शिकायत पर बुवान निवासी प्रमोद भाटिया पुत्र रामकिशन के विरुद्ध धोखाधड़ी और अवैध रूप से क्लीनिक चलाने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें