फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीती रात हुए झगड़े के चलते कबीर बस्ती में चले चाकू, तीन युवक घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
हमेशा ही लड़ाई-झगड़े के मामलों के चलते विवादों में रहने वाला कबीर बस्ती चौक एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजे मामले में चार युवकों द्वारा एक-दूसरे पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में तीन युवक घायल हैं जबकि एक फरार बताया गया है। घायलों की पहचान पंजाब के बुढ़लाढ़ा निवासी सुरेंद्र व रविंद्र के रूप में हुई है जबकि दूसरे गुट का विशाल टुंडा घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां से दो युवकों रविंद्र व सुरेंद्र की हालत को गंभीर मानते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही कार्यवाहक एसएचओ सुरेंद्र कंबोज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस दौरान कबीर बस्ती में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की।
कार्यवाहक सिटी एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पंजाब के बुढ़लाढ़ा शहर के रहने वाले रविंद्र व सुरेंद्र भाटिया कालोनी में अपनी बहन के घर मिलने आए हुए थे। शनिवार देर रात किसी कारण के चलते उन दोनों का कबीर बस्ती के पास विशाल टुंडा के साथ झगड़ा हुआ था लेकिन पुलिस के आने से पहले ही युवक फरार हो गए। रविवार सुबह एक बार फिर सुरेंद्र व रविंद्र की विशाल टुंडा व उसके एक दोस्त के साथ झगड़ा हो गया। सुरेंद्र व रविंद्र का आरोप है कि विशाल टुंडा व उसके साथी ने उन दोनों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर विशाल टुंडा भी हाथ में चोट के चलते अस्पताल में दाखिल है और उसका भी यही आरोप है कि सुरेंद्र व रविंद्र ने उसे चाकू मारा है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने फिलहाल रविंद्र व सुरेंद्र की गंभीर हालत के चलते उन दोनों को रेफर कर दिया है। पुलिस अभी दोनों घायलों के बयान नहीं ले सकी है। बयान लेने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जा सकेगी। उधर अस्पताल में कोई अप्रिय घटना ना घटे, इसके लिए एक पीसीआर को भी नागरिक अस्पताल में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कबीर बस्ती में चाकू चलने का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन युवकों के घायल होने की सूचना है जिसमें दो रेफर किए गए हैं। रेफर किए गए युवकों के बयान लेने अभी बाकी हैं, अभी फिलहाल दोनों की हालत गंभीर है, उनके बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल अवस्था में दाखिल हुआ है।
जगदीश चंद्र, कार्यवाहक एसएचओ, शहर पुलिस फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें