फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को बनाया था कंपनी में पार्टनर, पति के साथ मिलकर हड़पे एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद के एक फुटवीयर कंपनी के मालिक की बहन ने पति के साथ मिलकर 1 करोड़ 18 लाख रुपये हड़प लिए। उसने भाई की कंपनी में पार्टनर बनने के बहाने खाली कागजों पर हस्ताक्षर करके पहले कंपनी की एमओयू बनवा ली और बाद में कोर्ट का हवाला देकर रुपये हड़प लिए। शहर पुलिस ने कंपनी मालिक विनोद गुप्ता की शिकायत पर उसकी बहन पूनम जैन, जीजा मनोज जैन, राकेश जैन, श्रुति जैन व दिनेश गोस्वामी निवासी दिल्ली के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विनोद गुप्ता ने बताया कि उसकी रतिया चुंगी पर एमवी फुटवीयर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है। इस कंपनी का वह डायरेक्टर है और उसकी पत्नी इसकी शेयर होल्डर है। उसकी कंपनी के सीए उसका जीजा मनोज था। वर्ष 2014 में पारिवारिक सहमति पर उसने अपनी बहन नीलम को कंपनी का पार्टनर बनाया था। उसके जीजा अपने दोस्त राकेश के साथ उसके घर आए और कुछ कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिया। इसके बाद दोनों ने साजिश रचकर उन कागजों की फर्जी एमओयू तैयार कर ली और दिनेश गोस्वामी को फर्जी गवाह बनाकर उसकी पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। आरोप है कि इसके बाद उक्त लोगों ने 46 लाख रुपये के पेपर ट्रांजेक्शन उसकी कंपनी के खाते में करवाकर उसके खिलाफ दिल्ली विवेक विहार में झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया व कोर्ट में 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लायबिलिटी दिखा दी। इसके बाद उसे गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे 1 करोड़ 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। अब यह लोग उसकी प्रॉपर्टी हड़पने की फिराक में हैं। विनोद गुप्ता ने बताया कि पहले भी वह उपरोक्त लोगों पर कार्रवाई करवाना चाहता था, लेकिन रिश्तेदारी का नाता देकर उसे रोक लिया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें