फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्करी के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड स्थित काठमंडी निवासी मां-बेटे को पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में काबू किया है। पुलिस ने दोनों से 5 लाख रुपये कीमत की 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेशल स्टाफ पुलिस मिनी बाईपास के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार एक युवक और महिला वहां आए। पुलिस को देखकर युवक ने बाइक को मोड़ लिया। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को काबू किया और तलाशी ली तो उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि युवक की पहचान सुरेंद्र कुमार और उसकी मां की पहचान परमेश्वरी देवी के रूप में हुई है। यह दोनों हेरोइन की तस्करी में लगे हुए थे। दोनों हेरोइन की सप्लाई के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने उनको काबू कर लिया। हेरोइन की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि महिला परमेश्वरी का बड़ा बेरोजगार था। उसने देखा कि कई लोग हेरोइन तस्करी कर कमाई कर रहे हैं। इसके बाद वह भी हेरोइन तस्करी में संलिप्त हो गया। वह दिल्ली से हेरोइन लेकर आता था और इसके बाद परमेश्वरी देवी अपने छोटे बेटे के साथ इसकी शहर में सप्लाई करती थी। किसी को शक न हो, इसलिए परमेश्वरी अपने बेटे के साथ जाती थी। सिटी एसएचओ ने बताया कि कल मां-बेटे को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, इसके बाद मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें