टोहाना। शहर के गांधी गेट के नजदीक स्थित बर्तन की दुकान में काम करने वाले युवक ने कुछ लड़कों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड़ और रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 7 नामजद और 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गीता कॉलोनी निवासी सूरज ने बताया कि वह पीपी बर्तन स्टोर पर नौकरी करता है। उसने बताया कि वह दुकान के बाहर से सामान जब अंदर रख रहा था तो अचानक एक लड़का सामान को ठोकर मारकर अंदर आकर उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने बताया कि कुछ समय बाद आरोपी ने 15-16 लड़कों को बुलाया जिन्होंने हाथों डंडे लिए हुए थे। उक्त लड़कों ने दुकान मे घुसकर डंडों से उसकी पिटाई की तथा दुकान का सामान भी तोड़ दिया। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदारों ने आकर उसे छुड़वाया। बाद में उसने देखा कि उसके गल्ले से 6500 रुपये गायब हैं। हमला करने वाले आरोपियों में बाजीगर मोहल्ला निवासी सुखविंद्र, जीता, जागर, देवा, मलिक, बनिया, सुखदेव व 10/12 अन्य युवक शामिल हैं। उसने बताया कि उक्त आरोप उसकी दुकान से 15 लीटर की स्टील की टंकी व स्टील का स्टेंड भी उठा ले गए।