फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: हत्यारोपी की बेटी को चार दिन तक बेल्ट से पीटा, एसओ सस्पेंड, एफआईआर दर्ज-BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चांदपुर थाने में मौरंग कारोबारी मनोज वर्मा की हत्या में नामजद आरोपी की नाबालिग बेटी को अवैध रूप से चार दिन तक बैठाया गया। उसको भूखी-प्यासी रखकर बेल्ट से पीटा गया। अन्य मामले में थाने पहुंचीं राज्यमंत्री साध्वी निरंजन उसकी पीड़ा सुनकर चार घंटे तक थाने में बैठीं रहीं। साध्वी ने आईजी से शिकायत की तो पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसओ कैलाश नाथ को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच भी सीओ को सौंप दी गई।
विज्ञापन



केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को शिकायत मिली थी कि एक दुष्कर्म पीड़िता को चांदपुर पुलिस टरका रही है। फरियादियों से मुलाकात के बाद वह दोपहर थाने पहुंच गईं। इस दौरान थाना परिसर में एक लड़की बैठी दिखी। केंद्रीय राज्यमंत्री को बताया गया कि दस जून को थानाक्षेत्र के पहाड़पुर बड़िगवां गांव में मौरंग कारोबारी मनोज वर्मा की हत्या हुई थी। इसमें नामजद एक आरोपी की नाबालिग बेटी को पुलिस ने चार दिन पहले थाने में

लाकर अवैध रूप से बैठा लिया है। साध्वी कोे जैसे ही इस लड़की से पूछताछ करते देखा तो कुछ पुलिसकर्मी लड़की को बहाने से एक कमरे में लेकर चले गए। साध्वी के साथ पहुंचे भाजपाइयों को यह अटपटा लगा। वह कमरे में पहुंचे और लड़की को साथ लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री के सामने आ गए। लड़की ने रोते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन को बताया कि उसे पुलिस चार दिन से थाने में बैठाए हैं। भूखी-प्यासी रखकर उसकी बेल्ट से पिटाई की जा रही है।
विज्ञापन



नाराज साध्वी ने आईजी मोहित अग्रवाल व एसपी रमेश से बात की। एसपी जिले से बाहर थे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। एएसपी व सीओ जाफरगंज श्रीपाल यादव, सीओ सिटी केडी मिश्रा, बिंदकी एसडीएम आशीष सिंह तुरंत चांदपुर थाने पहुंचे। लखनऊ से उक्त लड़की की रिश्तेदार महिला वकील भी इसी दौरान वहां पैरवी को पहुंच गईं। केंद्रीय राज्यमंत्री की नाराजगी देख वकील की तहरीर पर एसओ के खिलाफ अवैध तरीके से नाबालिग लड़की को थाने में रखने की एफआईआर दर्ज की गई। साध्वी थाने में करीब साढ़े चार घंटे तक बैठी रहीं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी प्रकट की। उधर, रात में फोन पर एसपी रमेश ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर एसओ को निलंबित कर दिया गया है। सीओ बिंदकी को जांच सौंपी गई है। प्रकरण में जो भी अन्य पुलिसकर्मी भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

हेड....
हत्यारोपी की नाबालिग बेटी को चार दिन थाने
में बैठाया, बेल्ट से पीटा, एसओ सस्पेंड

सबहेड...
चांदपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज, साढ़े चार घंटे केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी थाने में बैठीं रहीं
अमर उजाला ब्यूरो



थाने में अनुशासनहीनता की हदें हुई पार
- दरोगा, पुलिस कर्मी अधिकारियों के होने पर कैप लगाने भूले रहे
अमौली(फतेहपुर)। चांदपुर थाने में साध्वी को साढ़े चार घंटे मौजूदगी रही। इस दौरान थाने के पुलिस कर्मियों ने अनुशासनहीनता की सारी हद पार करते दिखे। सीओ सिटी की कड़ी फटकार तक लगानी पड़ी।
साध्वी को थाने रेप प्रकरण को लेकर पहुंचना पड़ा। चांदपुर थाने के एक गांव की युवती (23) 11 अक्तूबर 2018 को घर में थी। उसकी मां रसोइया स्कूल चली गई थी। बाकी परिवार के लोग खेत काम करने गए थे। गांव का पूर्व प्रधान और रिटायर्ड फौजी रामकिशुन घर में घुस आया था। उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता को थाना पुलिस टरकाए रही। वह गुरुवार को एसपी के पास पेश हुई थी। एसपी ने एसओ को एफआईआर के आदेश दिए थे। पीड़िता शुक्रवार को थाने पहुंची। एसओ ने तहरीर ले ली लेकिन एफआईआर पंजीकृत नहीं की। युवती ने साध्वी से शिकायत की। उन्होंने एसपी से बात की। एसपी ने थानेदार से पूछा। थानेदार ने फर्जी क्राइम नंबर तक बता दिया। साध्वी प्रतिनिधि ने एसओ से बात की। उन्हेें भी क्राइम नंबर बताया गया। पीड़िता को एफआईआर कॉपी लेने भेजा। कॉपी नहीं मिली और रिपोर्ट दर्ज न होने का पता लगा। तभी साध्वी थाने पहुंची। जीडी की मांग की। जीडी पुलिस लाइन भेजने का बहाना बताया गया। अधिकारी भी थाने पहुंचे थे।सीओ सिटी केडी मिश्रा ने दो बार जीडी मांगी। उनकी भी अनसुनी कर दी गई। तभी सीओ सिटी मुंशियाने में जाकर भड़क उठे। दरोगा रजनीकांत और पुलिस कर्मियों को कैप न लगाने पर भी फटकार लगाई।मामले में कई पुलिस कर्मी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। साध्वी के साथ दिनेश बाजपेयी पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी, अखिलेश द्विवेदी, रमाकांत वर्मा मौजूद रहे। वहीं समर्थक मनोज निषाद मंडल अध्यक्ष, टैंया सिंह, बलराम सिंह, रज्जन लाल त्रिवेदी, रामप्रताप, डाक्टर रामभक्त वर्मा, संतोष गुप्ता, क्षत्रपाल सिंह परिहार, श्यामलाल निषाद समेत आधा सैकड़ा थाने के गेट पर हंगामा किया। समर्थकों ने थाना पुलिस के मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इनसेट
किशोरी के वीडियो में बयान दर्ज
बता दे चांदपुर थाने के गोंदहा निवासी मनोज वर्मा को पड़ोसी गांव पहाड़पुर बडिगवां जयचंद्र का बेटा मोहित शराब पिलाकर नौ जून की रात घर ले गया था। वहीं पुरानी खुन्नस में जयचंद्र और मोहित ने मनोज की हत्या कर दी थी। किशोरी ने ही एक पुलिस कर्मी को हत्या की खबर दी थी। तभी पुलिस ने मोहित को मौके से पकड़ लिया था। जयचंद्र भाग निकला था। मामले में सूरत में रहने वाले जयचंद्र के दूसरे बेटे रोहित, शिवम भी नामजद है। प्रांशी की आपबीती सुनकर अधिकारियों के होश उड़े रहे। उसके बयान का वीडीयो बनाया गया। लंबी पूछताछ चली। सीओ सिटी ने बताया कि बयान की सीडी कोर्ट में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें