फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले घर से किया अपहरण, फिर खेत में ले जाकर युवती से किया बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
फतेहाबाद के साथ लगते एक गांव में युवक द्वारा गांव की ही युवती का घर से अपहरण कर खेत में लेकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी जिसके बाद उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होते ही महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप व उसके साथियों के खिलाफ उसकी मदद करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि बीते दिन गांव का ही युवक गुलशन उसके घर के पास आया और उसे बाहर बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह घर से बाहर गई तो आरोपी ने जबरदस्ती उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गया। आरोप है कि युवक ने अपने भाई कोमल व अन्य छिंदा, अमन, संदीप की सहायता से वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे धमकाते हुए गांव के बस स्टैंड पर छोड़ गया। जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें