फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े मार्किट में खड़ा बाइक चुरा ले गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
शहर के पुराने बस स्टैंड पर स्थित ढूकिया मार्केट में खड़ी बाइक को दोपहर को एक युवक बाइक चुरा कर ले गया। युवक की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड के पास स्थित ढूकिया मार्केट के बाहर किरयाने की दुकान करने वाला दयानंद दोपहर को अपने घर से खाना खाकर वापस आया और अपनी सीडी डीलक्स बाइक मार्केट में गोदामों के पास खड़ी करके दुकान में चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह किसी काम से जाने के लिए बाइक लेने आया तो बाइक गायब था। उसने पास की दुकान के सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला की एक पीले रंग का कोट डाले युवक उसकी बाइक चुरा कर ले गया है, जिस पर उसे बाइक चोरी होने की जानकारी मिली। उसने पुलिस को सूचित किया। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर गए थे व सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें