फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद के चलते हुए हुआ झगड़ा, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
राम नगर कॅालोनी में हुए घरेलू विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला कंती बाई को मायके के लोगों ने उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। उपचाराधीन ने अपने पति मिश्री के अलावा सास व पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घायल महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले ही हुई थी और शादी के पश्चात उसका पति निरंतर उसके साथ विवाद करता था। आरोप लगाया कि दोनों पति-पत्नी में विवाद होने के कारण पहले भी उनका मामला पुलिस थाने में पहुंच गया था, लेकिन बाद में पंचायत के माध्यम से उसके ससुराल परिवार के लोग वापस ले आए थे। आरोप लगाया कि भले ही उनका समझौता पंचायत के माध्यम से हो गया था, मगर फिर भी उसका पति इस बात को लेकर मन में रंजिश रखता था और इसके लिए उसकी सास बंतो व पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला भी उनका समर्थन करती थी। आरोप लगाया कि बीती रात उसके पति के अलावा सास व पड़ोसन ने उसके साथ कथित मारपीट कर दी, जिसके पश्चात वह अपने मायके गांव रतनगढ़ में चली गई। परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दिए जाने के बाद ही मायके परिवार के लोगों ने न केवल उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया, बल्कि इसकी जानकारी पुलिस को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें