फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैडिंग....सोमवार सुबह भी हुआ था झगड़ा, मंगलवार को थाने में होनी थी पंचायत, इससे पहले हो गया हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
गांव धारसूल खुर्द में जमीन पर कब्जे को लेकर चली आ रही रंजिश आखिरकार दो जवान बेटों की मौत का कारण बन गई। वहीं अब दूसरे पक्ष के 40 लोग सलाखों के पीछे जाएंगे। दरअसल गांव धारसूल खुर्द के ही जिले सिंह का सतबीर से 2 कनाल 19 मरले का विवाद चल रहा था। कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने उक्त जमीन का कब्जा जिले सिंह को दिलवा दिया था।
आरोप है कि सोमवार को जिले सिंह का बेटा विरेन्द्र विवादित जमीन पर डोल डालने गया तो वहां सतबीर पक्ष के लोगों से झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद सोमवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब आरोपी पक्ष के तकरीबन 40-50 लोगों ने उनके घर में आकर उनसे मारपीट कर दी और फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मौके पर मौजूद चचेरे भाइयों दीपक और वीरेंद्र को गोली लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी कृष्ण की आंख में भी गोली के छर्रे लगे हैं, जिसके कारण उसकी गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा मेडिकल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार दिन में भी हुआ था झगड़ा, एसएचओ ने दिया था समझौते का भरोसा
जानकारी के अनुसार जिले सिंह का बेटा वीरेंद्र सिंह जमीन पर गया तो वहां मौजूद दूसरे पक्ष ने उसके साथ झगड़ा कर लिया। झगड़े की सूचना मिलने पर सदर एसएचओ प्रदीप कुमार मौके पर भी पहुंचे थे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करवा दिया था। एसएचओ ने मंगलवार सुबह दोनों पक्षों को थाने भी बुलवाया था ताकि दोनों पक्षों के बीच के मामले को शांत करवाया जा सके। लेकिन इससे पहले ही सोमवार की देर रात तकरीबन साढ़े दस बजे करीब वीरेंद्र का चचेरा भाई दीपक गली से गुजर रहा था तो सतबीर पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ कर पीट दिया। इस पर वीरेंद्र मौके पर पहुंच गया और वह दीपक को बचाकर वहां से ले गया। आरोप है कि इसके बाद सतबीर पक्ष के आरोपी जो लगभग 40-50 के करीब थे, उनके घर के पास पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। हमले में सतबीर पक्ष की ओर से फायरिंग करने का आरोप है जिसमें वीरेंद्र व दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जिले सिंह के कई जानकारों व रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी इसके बाद मौके से फरार हो गए।

वारदात की जानकारी मिलते ही सदर एसएचओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इस बीच मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर रेडियोग्राफर न होने के कारण पहले पोस्टमार्टम में देरी हुई और इसके बाद भी एक्सरे सही ढंग से न होने के चलते मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल भेजना पड़ा। दूसरी ओर इस वारदात में गंभीर रूप से घायल हुए कृष्ण को भी अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों अजय, शमशेर, धुपा, मनप्रीत, मोनू सहित लगभग दर्जन भर लोगों का उपचार सामान्य अस्पताल में ही चल रहा है। इस बीच डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने मामले की जांच के लिए एसएचओ प्रदीप कुमार, शहर पुलिस प्रभारी रणधीर सिंह, सीआईए टीम संदीप कुमार के नेतृत्व में टीमें गठित कर जांच शुरु कर दी है। सीआईए फतेहाबाद के प्रभारी हरबंस लाल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


रात को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे, जांच शुरू
थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पास रात के समय सूचना आई थी कि गांव धारसूल में झगडे़ में गोली चलने से दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए शवों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया तथा मामले की जांच चल रही है। प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार 32 नामजद सहित 40 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 कनाल 19 मरले ने ले ली दो जान, 1 एकं गंभीर
डबल मर्डर से धारसूल गांव में तनाव
सोमवार सुबह भी हुआ था झगड़ा, मंगलवार को थाने में होनी थी पंचायत, इससे पहले हो गया हत्याकांड
पहले मृतक दीपक को पीटा, उसके बाद दोनों चचेरे भाइयों को गोलियों से भूना, दर्जन भर घायल



13एफटीबीपी15 : टोहाना के धारसूल मर्डर केस में एसएमओ से बात करते पुलिस एसएचओ व सीन ऑफ क्राइम टीम के सदस्य।
13एफटीबीपी14 : टोहाना अस्पताल में मृतक के परिजन बयान देते हुए।
13एफटीबीपी 16: टोहाना अस्पताल में मृतक का परिजन अपनी चोट दिखाते हुए।
13एफटीबीपी17 : अस्पताल में पहुंचे परिजन।
13एफटीबीपी13 : मृतकों के एक्सरे की जांच करते हुए चिकित्सक व सीन आफ क्राईम टीम इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें