फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने देवर पर जड़ा पिस्तौल की नोंक पर रेप का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भट्टू क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने अपने देवर पर साथियों की मदद से पिस्तौल के बल पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में एसपी फतेहाबाद को लिखित शिकायत दी जिसके बाद महिला की शिकायत पर उसके देवर पर दुष्कर्म व उसके साथियों पर उसकी मदद करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता ने इस मामले में भट्टू पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी भट्टू थाने में शिकायत देने की भी सूचना है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति बुआई के काम के लिए राजस्थान गया था। इस बीच उसके देवर ने वीरवार देर रात उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर से बुआई करने का प्रयास किया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके रोकने पर उसके देवर के परिवार ने उसके साथ झगड़ा किया और कुछ देर के बाद उसका देवर अपने कुछ साथियों के साथ उसकी ढाणी में घुस आया और उसे उठाकर खेतों में ले गया और पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि विवाहिता की शिकायत पर उसके देवर व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें