फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर मुहल्ले में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक घर में घुस कर कमरों को जमकर खंगाला। चोरों ने नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। काशीपुर निवासिनी संगीता पांडेय पत्नी मनोज पांडेय गुरुवार को अपने घर में ताला बंद कर कहीं गई हुई थीं। रात में मकान खाली पाकर चोर घुस गए और एक कमरे में रखे आलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी को चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पीड़ित परिवार को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें