फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप चिकित्सक चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप चिकित्सक चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

फतेहाबाद। क्लीनिक खोलकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाला झोलाछाप चिकित्सक फतेहाबाद पुलिस ने शनिवार को काबू कर लिया। इस झोलाछाप चिकित्सक पर पिछले दिनों सीएम स्क्वायड ने कार्रवाई की थी। उसके क्लीनिक से अंग्रेजी व देसी दवाएं मिली थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बता दें कि 9 सितंबर, 2017 को सीएम फ्लाइंग की टीम ने चंद्रप्रकाश के अशोक नगर स्थित क्लीनिक में छापा मारा था। उसने दुकान में अंग्रेजी व देसी दवाओं की डिस्पेंसरी भी बनाई हुई थी। सीएम स्क्वायड द्वारा जब चिकित्सक से प्रेक्टिस के प्रमाण मांगे तो वह प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका था। वह बिना किसी वैध डिग्री के लोगों का इलाज कर रहा था। टीम ने क्लीनिक से सभी दवाओं को कब्जे में लेकर क्लीनिक को सील कर दिया था। आरोपी चिकित्सक पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने उसे काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें