फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी के दो मामलों में 60 पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से पंजाब शराब ले जा रहे दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/जाखल । पुलिस ने शराब तस्करी के दो मामलों का भंडाफोड़ करते हुए 60 पेटी अवैध शराब बरामद की है। शराब तस्करी करते हुए एक मामले में जहां कार का उपयोग किया जा रहा था तो दूसरे में बाइक पर दो व्यक्ति ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
म्योंद पुलिस चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि वग चौकी के आगे नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। जिस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की तो एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को रोका गया। गाड़ी की जांच की गई तो उसके अंदर अवैध रूप से शराब मिली। जिस पर कार सवार राजविंद्र सिंह व कर्मजीत सिंह निवासी गांव बिहाल जिला बरनाला को तुरंत हिरासत में लेकर कार एवं शराब को कब्जे में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ जाखल पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे मामले में बीती रात पुलिस के एएसआई मल सिंह ने नाइट डोमिनेशन के दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को रोका तो वह पुलिस को देख कर घबरा गए। एक बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों ने बाइक के पीछे खुर्जी बनाकर टांगी हुई थी। मल सिंह ने बताया कि जब उन्होंने इस खुर्जी की जांच की तो वहां से अवैध रूप से भरी शराब बरामद की। पुलिस ने जांच में 10 शराब की पेटियों को बरामद किया। दोनों व्यक्तियों की पहचान बलविंद्र सिंह निवासी नरेंद्र पुरा व महेंद्र सिंह निवासी हरियाऊ पंजाब के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह इसे हरियाणा से खरीद कर पंजाब ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
जाखल थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने कहा कि अवैध धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के आदेशानुसार उनकी टीम ने शराब तस्करों व नशाखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। तस्करों को पकडने के लिए दिन एवं रात के समय में भी नाकाबंदी करके इन धंधों में संलिप्त लोगों को पकड़ा जा रहा है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें