फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के बर्थडे की पार्टी मनाने गया था परिवार, चोर ले गए नकदी और जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिरसा रोड पर रेडीमेड गारमेंटस संचालक के घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी, सोने और चांदी के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। घर से बर्थडे पार्टी बनाने गए परिवार के घर चोरों ने एक घंटे के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया है। मामले में बस स्टैंड चौकी पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक जांच अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि सिरसा रोड पर शराब ठेके के पास स्थित घर में चोरी की घटना हुई है। मकान मालिक विशांत ने बताया है कि शनिवार को बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन की खुशी में खाना खाने के लिए परिवार के सभी लोग रात करीब सवा दस बजे नजदीक के एक होटल में खाना खाने के लिए गए थे। एक घंटे बाद करीब सवा 11 बजे वापस आ गए। वापस आए तो घर पर रखी दोनों अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में दो लाख 70 हजार रुपये की नकदी, चार तोले सोने और पांच तोले चांदी के जेवर चोरी मिले। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि चोर घर के पिछली तरफ से अंदर घुसे हैं और वारदात को अंजाम दिया है।
रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक चोरों ने रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। चोरों को पता था कि घर में ज्यादा नकदी रखी है और परिवार के सदस्य बाहर गए हैं। बाहर जाते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार के सदस्य बर्थडे पार्टी करने गए थे। घर लौटे तो सामान और जेवर चोरी मिली। मामले की जांच की जा रही है।
- महेंद्र सिंह, प्रभारी बस स्टैंड चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें