फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 77 नए केस आए सामने, 35 ठीक भी हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 77 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3082 हो गए हैं। शनिवार को 35 मरीज ठीक हो गए हैं। अब जिले में 318 मरीज सक्रिय हैं। शनिवार को छुट्टी होने के कारण जिले में कोरोना को लेकर सैंपलिंग कम हुई लेकिन लैब में सैंपलों की रिपोर्ट ने आंकड़ा बढ़ा दिया है। सुबह तक जिले में 23 केस थे लेकिन देर शाम को ये संख्या 77 तक पहुंच गई।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 236 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 197 आरटीपीसीआर तथा 39 रेपिड एंटीजन सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद में कुमार चप्पल फैक्ट्री में दो प्रवासी मजदूर, इसके अलावा फतेहाबाद के आरके कॉलोनी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। मॉडल टाउन में भी एक ही परिवार पांच लोग संक्रमित मिले हैं। गांव दहमान निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव ढिंगसरा निवासी 30 वर्षीय युवक, फतेहाबाद में शादी राम देसी घी वाली गली निवासी 27 वर्षीय युवक, भूना निवासी 22 वर्षीय युवती, फतेहाबाद की नहर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन निवासी 20 वर्षीय पुलिसकर्मी, फतेहाबाद के शक्ति नगर निवासी बुजुर्ग, सूर्या इंकलेव निवासी 41 और 65 वर्षीय महिला रतिया के वार्ड नंबर सात निवासी 33 वर्षीय महिला, शक्करपुरा निवासी 33 वर्षीय युवक, धारसूल कलां निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, गांव मामुपुर निवासी महिला और व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा एंटीजन रिपोर्ट में गोरखपुर प्लांट में प्रवासी मजदूर तथा गुरूनानपुरा मोहल्ला निवासी युवती संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें