फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिप सदस्या और विरोधी समर्थक में मारपीट

Tue, 09 Feb 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य बीबो इंदौरा एवं उनकी विरोधी उम्मीदवार के रिश्तेदारों में मंगलवार को धक्का-मुकी हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मारपीट के बाद दोनों पक्ष सरकारी अस्पताल में जाकर दाखिल हो गए। जिला पार्षद बीबो इंदौरा ने इस मामले में बलजीत सिंह के खिलाफ हुडा चौकी में शिकायत भी दी है। सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन बलजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीबो इंदौरा ने फर्जी कागजात जमा करवा कर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बलजीत सिंह के मुताबिक उसने इस संदर्भ में उपायुक्त कार्यालय में आरटीआई भी लगाई हुई है। इसी सिलसिले में वो मंगलवार को लघु सचिवालय आया था। उसने बताया कि अपनी बातों को साबित करने के लिए वो लघु सचिवालय के समाज कल्याण विभाग में कुछ कागज इकट्ठे करने गया था। बलजीत का आरोप है कि इस दौरान जिला पार्षद बीबो इंदौरा वहां पर पहुंच गई और उसके साथ गाली-गलौच करने लगी। बलजीत का आरोप है कि इस दौरान बीबो ने उस पर कुर्सी उठाकर मारी। जिसके चलते उसके हाथ और पीठ पर चोट आई है। गौरतलब है कि बलजीत के साले की पत्नी सरोज बाला बीबो इंदौरा के खिलाफ चुनाव लड़ी थी लेकिन हार गई थी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बीबो इंदौरा ने कहा कि बलजीत ने उस पर हमला किया। जिसके कारण उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। बीबो इंदौरा ने ये भी आरोप लगाया कि ये सारी हरकतें उसे जिप चेयरमैन बनने से रोकने के लिए की जा रही हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि आखिर ऐसा करने के पीछे कौन हो सकता है। इंदौरा सरकारी अस्पताल में एमएलआर कटवाने के बाद अस्पताल से चली गई।

जिला पार्षद बीबो इंदौरा ने बलजीत सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। जांच जारी है। सूचना मिली है कि दूसरा पक्ष भी अस्पताल में दाखिल है। दोनों पक्षों से पूरी बात जानने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेन्द्र, हुडा चौकी इंचार्ज, फतेहाबाद । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें