फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नशे की गोलियां बनवाकर फतेहाबाद में खपाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दिल्ली की नरेला स्थित दावा फैक्टरी का मालिक गौरव अरोड़ा । - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
पुलिस ने दिल्ली स्थित दवा फैक्ट्री में गैर कानूनी ढंग से नशे की गोलियां बनाने व उनकी सप्लाई करने के मामले में दिल्ली की एक दवा फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार किया। आरोपी के गोदाम से पांच लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई। आरोपी की फैक्ट्री मे बनने वाली नशीली दवाओं को सप्लायरों के माध्यम से फतेहाबाद में सप्लाई किया जाता था।
विज्ञापन

उपपुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम ने नाइट डोमिनेशन के दौरान नरेश उर्फ काला निवासी काबरेल को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उसने नशे की गोलियाें की सप्लाई की बात कबूली। यहीं नहीं उसने इस कारोबार में अपने दो अन्य साथियों उमेद सिंह निवासी हिसार व अमन निवासी महावीर कालोनी हिसार के बारे में भी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दिल्ली स्थित यूनिटेक हेल्थ केयर प्राइवेट लि. कंपनी के खाते में वह पैसे डालते थे। जिसके बाद ट्रांसपोर्ट के माध्यम से उनके पास तक नशे की गोलियाें की आपूर्ति की जाती थी। अमन उमेद की गाड़ी में ट्रांसपोर्ट से नशीली गोलियों को लाकर नरेश को आगे सप्लाई करने के लिए देता था। इसके बाद पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने दिल्ली की नरेला स्थित यूनिटेक हेल्थ केयर प्राइवेट लि. के मालिक गौरव अरोड़ा निवासी राजौरी गार्डेन, दिल्ली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया और रिमांड के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री के गोदाम से 5 लाख रुपये की नगदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

नशे की गोलियाें के दो तस्कर गिरफ्तार
फतेहाबाद। पुलिस ने नशे की गोलियों की सप्लाई करने वाले दिल्ली के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दिल्ली के नांगलोई में एक मेडिकल की दुकान चलाते हैं।
कुलां पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल देव ने दिल्ली के लक्ष्मी पार्क नांगलोई निवासी रामप्रकाश व सौरभ को दिल्ली को लक्ष्मी पार्क नांगलोई से गिरफ्तार किया। इन दोनों की गिरफ्तारी 30 हजार गोलियों सहित पकड़े गए जींद निवासी सुनील की पुलिस पूछताछ के बाद की। सुनील ने बताया था कि वह इन दोनों से ही नशे की गोलियां लेकर यहां आता था और आगे बिक्री करता था। जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें