फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी धान की सरकारी खरीद के आसार नहीं

विज्ञापन
फतेहाबाद की मंडी में आया धान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
धान की सरकारी खरीद एजेंसियों व सैलर मिल मालिकों के बीच एग्रीमेंट ना होने के चलते सोमवार भी परमल धान की सरकारी खरीद होने के कोई आसार नहीं है। रविवार तक फतेहाबाद जिला में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 25 हजार 799 किसानों ने नरमें के लिए 25 हजार 473 किसानों ने पंजीकरण करवा लिया है। इन किसानों के पास 1 व 2 अक्तूबर को 52 एसएमएस ही आए थे। हालांकि खरीद ना होने से एसएमएस आने व ना आने का कोई फर्क नहीं पड़ रहा। मार्केट कमेटी सूत्रों के अनुसार, मंगलवार से खरीद होगी तो धान के 100 व नरमा के 70 के करीब किसानों की फसल का संदेश आ जायेगा।
विज्ञापन

जिला में हैफेड, डीएफएससी व एचडब्ल्यूसी द्वारा धान की सरकारी खरीद की जानी है। सोमवार को जिला के राइस सैलर मालिक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सैलर का पंजीकरण करवाएंगे, ताकि पता चल सके कि कौन सैलर मालिक धान की बिक्री करना चाहता है। पंजीकरण के बाद डीएफएससी सैलर को एक खरीद एजेंसी अलाट करेगा। एजेंसी अलाट होने के बाद सैलर मालिक व एजेंसी के बीच एग्रीमेंट होगा। एग्रीमेंट प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तीनों खरीद एजेंसियां मंडियों में धान की खरीद करेंगी। जैसे ही एजेंसी मंडियों में धान की खरीद करेगी वहां से धान उठाकर मिल मालिक अपने शैलर में ले जाएगा, ताकि मंडियों में उठान हो सके और जाम ना लगे। इस सारे प्रक्रिया पूरी करने में सोमवार का दिन लग सकता है। ऐसे में मंगलवार से ही धान की खरीद शुरू होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें