फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके पर नकाबपोश युवकों ने गोलियां चलाई, बाल बाल बचे ग्राहक

विज्ञापन
भूना के गांव गोरखपुर में सीसीटीवी फुटेज में गोली चलाते नकाबपोश बाइक सवार ( - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शराब ठेके पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक के बाद एक दनादन गोलियां दागी। जिससे शराब की दुकान में अफरा-तफरी मच गई । वहां मौजूद सेल्समैन व ग्राहकों ने इधर-उधर छिपकर जान बचाई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार राजा फोगाट की शिकायत पर दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गोरखपुर में पवन एंड कंपनी के ठेकेदार राजा फोगाट कनौह ने बताया है कि बीती रात वह अपनी शराब की दुकान में सुनील के साथ बैठे हुए थे। इसके अलावा वहां उनका मौसेरे भाई प्रवेश कुमार, सेल्समैन नरेश कुमार झील, नत्थूराम न्याणा व संदीप मांजू आदि भी थे। जबकि तीन-चार लोग शराब की खरीदारी के लिए ठेके पर आ रहे थे। इसी बीच एक पल्सर मोटरसाइकिल से आए दो नकाबपोश युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पहली गोली चलने के बाद उन्हें कोई पता नहीं लगा। मगर दूसरी गोली चली तो उसकी आवाज को सुनकर ठेके पर मौजूद सेल्समैन व अन्य लोग इधर-उधर डर के मारे दुबक गए। मगर एक गोली शराब की खरीदारी करने आ रहे दो व्यक्तियों के ऊपर से गुजर गई। जिन्होंने जमीन पर लेट कर अपनी जान बचाई। लेकिन जब उन्होंने गोलियों की आवाज व शोर शराबा सुना तो वह चौबारे से नीचे उतरकर आए और गाड़ी के माध्यम से गोली चलाने वाले बदमाशों का पीछा किया। मगर अंधेरे का पैदा उठाकर बदमाश गायब हो गए।
किसी से नहीं है कोई रंजिश और विवाद
ठेकेदार पवन एंड कंपनी के ठेकेदार राजा फोगाट कनौह ने बताया कि उनका किसी के साथ कोई रंजिश एवं विवाद तक नहीं है। परंतु उनके ठेके पर आकर गोलियां क्यों चलाई गई यह चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि नकाबपोश युवको ने 12 बोर की पिस्तौल से गोली चलाई थी, जिसके तीन खोल मौके पर बरामद हुए हैं। हालांकि जिस तरह से बदमाशों ने गोलियां चलाई वह एकमात्र दहशत पैदा करने का ही उद्देश्य लग रहा है।
विज्ञापन

हवाई फायर हुए है जांच कर रहे:
एसएचओ भूना थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि गोरखपुर शराब ठेके पर हवाई फायर हुए हैं। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली गई है। फायर करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें