फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना रोड पर कार और बाइक की टक्कर से जेई की मौत, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नथवान के पास सोमवार दोपहर को कार व बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार बिजली निगम के जेई की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि बिजली निगम गांव तेलीवाड़ा के सब स्टेशन में जेई के पद पर कार्यरत रतिया की टिब्बा कालोनी निवासी शिंगारा सिंह दोपहर को अपनी पत्नी कैलाशो बाई के साथ बाइक द्वारा टोहाना से रतिया की तरफ आ रहे थे। रास्ते में गांव नथवान के समीप रतिया शहर की तरफ से तेज गति से आ रही कार के साथ भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों में इतनी भयानक टक्कर थी कि इससे बाइक के साथ साथ कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के पश्चात दंपती दूर सड़क पर जा गिरे।
इस भयानक टक्कर को देखते हुए आसपास के लोगों ने ही मौके पर एंबुलेंस को बुलाकर दोनों को रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान ही जेई की मौत हो गई, जबकि जेई की पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें