फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक ने ट्रक चालक पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 55 फीसदी जला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एसबीआई रोड पर ट्रक चालक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में ट्रक चालक को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। मामले में शहर पुलिस ने रविवार देर शाम को भट्टू मंडी निवासी मानसिंह की शिकायत पर आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मानसिंह ने बताया कि वह भट्टू मंडी में ट्रक चलाता है और पिछले 6 से 7 साल से भट्ठा कॉलोनी में गुड़िया नाम की महिला के पास रह रहा है। शनिवार को वह ट्रक लेकर एसबीआई रोड पर आया था। ट्रक खड़ा करके गुड़िया के घर चला गया। वहां से उसके साथ गुड़िया का लड़का सोनू आ गया। उसने सोनू के साथ मिलकर शराब पी। इस दौरान सोनू ने कहा कि उसके घर न आया कर, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद वह ट्रक में बैठ गया। इसी दौरान सोनू पेट्रोल ले आया और उस पर डालकर आग लगा दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आग बुझाई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया।
युवक द्वारा ट्रक चालक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला आया है। शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता करीब 55 फीसदी जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र कंबोज, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें