फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस शहीदी पखवाड़े में क्रिकेट मैच, पुलिस टीम ने 20 रन से दर्ज की जीत

Sun, 25 Oct 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुलिस लाइन में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए डीएसपी स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस शहीदी पखवाड़े के तहत रविवार को पुलिस लाइन में क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इसमें पुलिस विभाग की टीम ने सुंदर नगर की टीम को 20 रन से हराया। डीएसपी जगदीश कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजन के माध्यम से पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के निर्देशन में आयोजित मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।
डीएसपी जगदीश कुमार ने कहा कि देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदी पखवाड़ा उनके साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को भी नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में थाना शहर प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें