फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: क्रीड की आधार मशीनें सिर्फ कागजों में सक्रिय

विज्ञापन
फतेहाबाद के किसान सेवा केंद्र पर बने आधार सेंटर पर नीचे बैठकर और खड़े होकर बारी का इंतजार करते
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी योजनाओं का लाभ लेना है तो आधार कार्ड जरूरी है। ये ही नहीं अगर आधार कार्ड अपडेट है तो ही उसका लाभ मिलेगा। लेकिन आधार कार्ड बनवाने और उसके अपडेट करवाने में लोगों के पसीने छूट रहे है। क्रीड (सिटीजन रिर्सोस इंफोरमेंशन डिपार्टमेंट) के तहत चलने वाली आधार मशीनें सिर्फ कागजों में ही एक्टिव हैं। ये ही नहीं शहर में जिस लोकेशन पर डीआईटीएस की मशीनें बंद की गई थीं वहां पर अभी गांवों से आकर सीएससी संचालक मशीनें चला रहे हैं।
विज्ञापन

यहां हालात ऐसे हैं कि 80 साल के बुजुर्गों को सीढि़यां चढ़कर केंद्र में जाना पड़ रहा है तो कहीं बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। जबकि यहां पर रोजाना 80 से 100 लोग आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए पहुंच रहे है। क्रीड केंद्रों पर जोनल मैनेजरों को परिवार पहचान पत्रों के साथ-साथ आधार कार्ड बनाने का काम भी करना है। लेकिन जोनल मैनेजरों का कहना है कि उनके पास पीपीपी के अलावा समय नहीं है और जगह का भी अभाव है। संवाद
किसान सेवा केंद्र
किसान सेवा केंद्र पर पहले डीआईटीएस के तहत आधार मशीन चल रही थी लेकिन इसे बंद कर दिया गया। यहां पर नूरकी के सीएससी संचालक की ड्यूटी लगा रखी है। सेंटर के लिए जगह पहली मंजिल पर मिली है। पड़ताल में सामने आया कि यहां पर लोगों के बैठने को व्यवस्था नहीं है। महिला नवजात को फर्श पर बिठाकर दूध पिलाती मिली। दो कुर्सियां रखी थीं लेकिन दोनों ही टूटी थी। यहां पर बनगांव की करीब 80 वर्षीय सुसति को दो लोग पकड़कर सीढि़यों के जरिए केंद्र पर लेकर आए।
विज्ञापन

बाल भवन
बाल भवन में भी पहले डीआईटीएस के तहत केंद्र चल रहा था लेकिन अब बीघड़ से आकर सीएससी संचालक आधार कार्ड बना रहे हैं। यहां पर हॉल में बैठने की व्यवस्था थी। लेकिन गैलरी में भी कई लोग इंतजार करते हुए मिले। आधार कार्ड बनवाने आए लोगों ने कहा कि सर्वर धीमे क कारण दिक्कत आ रही है।
बीडीपीओ कार्यालय
खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में क्रीड मशीन को लेकर पड़ताल की। यहां पर सोमवार दोपहर दो बजे तक मशीन ही ऑन नहीं की गई थी। मौके पर मौजूद जोनल मैनेजर से पूछा तो जवाब मिला कि समय लगेगा अभी मशीन ऑन नहीं की है।
नगर परिषद कार्यालय
क्रीड के द्वारा नगर परिषद कार्यालय की लोकेशन पर भी आधार मशीन शुरू की जानी है। लेकिन यहां पर यूएलबी की तरफ से पहले मशीन चल रही है। यहां से लोकेशन को बदलने की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को जब जोनल मैनेजर सचिन से पूछा तो उन्होंने कहा कि आधार कार्ड का काम अभी यहां शुरू नहीं किया गया है।
क्रीड की आधार मशीनें शुरू हो तो फ्री में होगा अपडेशन
क्रीड की तरफ से जिले में 12 लोकेशन पर आधार मशीनें शुरू करनी है। ग्रामीण और शहरी स्तर पर जोनल मैनेजर को काम दिया जाना है। अहम बात यह है कि क्रीड की मशीनें अगर यहां शुरू होती है तो अपडेट का काम और नए कार्ड फ्री में बन पाएंगे। फिलहाल अन्य सेंटरों पर आधार कार्ड बनवाने और अपडेट को लेकर 50 से 100 रुपये फीस तय है।
कोट
सीएससी की जरिए 12 लोकेशन पर आधार मशीनें चल रही है। फतेहाबाद के किसान सेवा केंद्र और बाल भवन में आधार मशीनें स्कूल की चलाई जा रही है। किसान सेवा केंद्र पर कमरा मिला हुआ है बाकि व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- शिल्पा नारंग, जिला मैनेजर, सीएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें