फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारतीस्त्रो
फतेहाबाद। ई-दिशा केंद्र की अव्यवस्था और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं में बदलाव शुरू कर दिया है। वीरवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने दूसरी बार ई-दिशा केंद्र का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर रजिस्ट्री और फर्द नकल काउंटर की व्यवस्था बदली गई।
रजिस्ट्री काउंटर को प्रतीक्षालय से अंदर स्थानांतरित किया गया जबकि फर्द नकल काउंटर बाहर स्थापित किया गया। प्रतीक्षालय में लोगों की सुविधा के लिए कूलर भी लगाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केंद्र की कार्यप्रणाली, मूलभूत सुविधाओं और कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन को पारदर्शी, बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने एयर कंडीशनर, कंप्यूटर, प्रिंटर तथा अन्य उपकरणों की कार्यक्षमता भी जांची। कर्मचारियों ने बताया कि सभी एयर कंडीशनर और अन्य उपकरण सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी मशीनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची और सभी को जिम्मेदारी तथा अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कर आरओ और वाटर कूलर की कार्यप्रणाली देखी। व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर उन्होंने आरओ की नियमित सर्विस कराने और प्रत्येक सर्विस के बाद उसकी तिथि स्पष्ट रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए
-
ईवीएम वेयरहाउस का लिया जायजा
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को जिला के ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अग्निशमन प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया गया। डीसी ने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा है। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।