फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव चंद्रावल में शराब के नशे में बड़बड़ाने पर चचेरे भाई ने सिर में लाठी मारी, मौत

Tue, 18 Feb 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव चंद्रावल में हत्या के बाद मौके पर जांच करते सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार व ओमप्रकाश के नेतृत्
विज्ञापन
भूना। गांव चंद्रावल में सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति के बड़बड़ाने से परेशान पड़ोसी एवं रिश्ते में चचेरे भाई ने उसके सिर में लाठी मारी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलती ही थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर विवाद से संबंधित हर पहलुओं की जांच की।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार सुबह सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ. जोगिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर आरोपी युवक व उसकी मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। आदित्य ने बताया कि उसका चाचा 41 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजा लेंटर डालने वाली मशीन पर काम करता था।

सोमवार को वह शाम को घर आया तो पड़ोस में रिश्ते में लगने वाली चाची धर्मो देवी बिना मतलब के राजकुमार उर्फ राजा के साथ गाली गलौज करने लग गई। इस पर उसका चाचा भी अपने घर में बड़बड़ाने लगा। धर्मा देवी ने अपने 22 वर्षीय बेटे बीरभान उर्फ टिंडिया को इस बारे में बताया। इसके बाद टिंडिया अपने घर पहुंचा और लाठी उठाकर राजकुमार उर्फ राजा के घर में घुसकर उसके सिर पर प्रहार किया।
विज्ञापन


लाठी लगते ही राजकुमार उर्फ राजा चारपाई से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। वहीं हमलावर युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया। वहीं पड़ोस के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो राजकुमार जमीन पर बेहोश पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था। इस पर घायल को तुरंत पारिवारिक सदस्य राहुल, विनोद तथा आदित्य गाड़ी में डालकर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लेकर पहुंचे।

जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों मां-बेटा मिलकर उसके चाचा के साथ हर रोज लड़ाई झगड़ा करते थे। इसलिए उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी।



-



हत्यारोपी पारिवारिक रिश्ते में चचेरा भाई

-मृतक राजकुमार उर्फ राजा व हत्यारोपी बीरभान उर्फ टिंडिया का घर बिल्कुल आमने-सामने हैं। जो नजदीक के पारिवारिक रिश्ते में चचेरे भाई है। आरोपी केंटर-ट्रक चालक का काम करने के कारण अधिकतर बाहर रहता है।

-

मृतक की पत्नी 2 साल पहले गई थी मायके

राजकुमार उर्फ राजा शराब का सेवन करता था, इसलिए उसकी पत्नी माया देवी अपने करीब दो साल पहले अपने बच्चों को लेकर हिसार के सुंडावास में स्थित अपने मायके चली गई थी। वह अपनी तीन बेटियां किरण सिमरन, आरती व 7 वर्षीय बेटे समीर को सुंडावास में ही पढ़ाई करवा रही है। इनमें बड़ी बेटी किरण 12वीं कक्षा की छात्रा है। राजकुमार उर्फ राजा की हत्या की सूचना मिलने के बाद पत्नी अपने चारों बच्चों को लेकर घर पहुंची।

क्या बोले जांच अधिकारी

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि चंद्रावल गांव में आपसी झगड़े के बाद बीरभान ने लाठी से हमला करके राजकुमार उर्फ राजा की हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। प्रारंभिक जांच में मामला एक दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज करने का पाया गया। हत्यारोपी बीरभान व धर्मो देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें