फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कपल नंबर ने बढ़ाया प्रसूताओं का दर्द

Sun, 29 Mar 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाते हुए मरीज । 
विज्ञापन
फतेहाबाद। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने की राह में विभागीय लेटलतीफी ही अड़ंगा लगा रही है। हालत यह है कि जिले की करीब 5 हजार महिलाओं को पिछले 15 माह से नसंबदी प्रोत्साहन राशि का इंतजार है। पहले स्पर्श पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के कारण राशि जारी नहीं की जा सकी और अब कपल नंबर के नाम पर आपत्ति लगा दी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आशा वर्कर द्वारा कपल नंबर उपलब्ध करवाते ही राशि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में जिन प्रसूताओं की नसबंदी प्रोत्साहन राशि अटकी है, उनमें से दो हजार केस जिला नागरिक अस्पताल से जुड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत प्रसव के साथ और 7 दिन बाद नसबंदी करवाने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिले में नवंबर 2024 के बाद से अब तक पांच हजार महिलाएं नसबंदी करवा चुकी हैं लेकिन इन्हें प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं मिला है। संवाद
ये मिलती है प्रोत्साहन राशि

डिलिवरी के साथ ही नसबंदी करवाने वाली महिलाओं को 2200 रुपये और डिलिवरी के सात दिन बाद नसबंदी करवाने वाली महिलाओं को 1400 रुपये प्रोत्साहन के तौर पर दिए जाते हैं।
विज्ञापन


क्या होता है कपल नंबर

आशा वर्कर अपने क्षेत्र में गर्भवती महिला का पंजीकरण कर कपल नंबर देती हैं। इन महिलाओं में से जो डिलीवरी के बाद नसबंदी करवाती हैं, उनका डाटा स्पर्श पोर्टल पर अपडेट किया जाता है। स्पर्श पोटर्ल पर जो प्रफोर्मा है, उसमें कपल नंबर दर्ज होने के बाद ही प्रोत्साहन राशि का भुगतान होता है।





पहले बजट और स्पर्श पोर्टल में डाटा अपडेट करने में तकनीकी दिक्कत के कारण भुगतान में नहीं हो पाया था। अब कपल नंबर मांगा गया है। जैसे ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध करवा दिया जाएगा प्रोत्साहन राशि जारी हो जाएगी। - डॉ.बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें