फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एससी-एसटी एक्ट मामले में आरोपी दंपति फतेहाबाद से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। बैजलपुर गांव में पानी छिड़कने के विवाद में राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव रितु देवी के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियों के मामले में आरोपी दंपति को पुलिस ने फतेहाबाद शहर से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बैजलपुर निवासी ईश्वर सिंह और उसकी पत्नी सुमन की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
विज्ञापन

पीड़िता रितु देवी ने दो मई को समाधान शिविर में और 8 मई को एसपी सिद्धांत जैन से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनसे जान का खतरा है। आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि केस दर्ज करवाने की सजा भुगतनी पड़ेगी।
एसपी सिद्धांत जैन ने मामले को गंभीरता से लिया। डीएसपी कुलवंत सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपियों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई तो दोनों फतेहाबाद में मिले। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गाैरतलब है कि 17 फरवरी को बैजलपुर में चहारदीवारी पर पानी छिड़काव पर पीड़िता पर ईंटों से हमला किया गया था। वह गंभीर रूप से घायल हुईं थी।
विज्ञापन

पुलिस ने 26 फरवरी को ईश्वर सिंह, उसकी पत्नी सुमन, बेटा अजय कुमार उर्फ भारथू, राहुल और दर्शना देवी के खिलाफ केस दर्ज किया था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया था। दो आरोपी नहीं पकड़े गए थे। पीड़िता ने 17 अप्रैल को एसपी आस्था मोदी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्होंने हमले की वीडियो क्लिप भी सौंपी थी।
वीडियो में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल सामने आया। जांच के बाद एसपी ने थाना प्रभारी भूना को अभियोग में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने 19 अप्रैल को धाराएं जोड़ दी थीं। इसके बाद भी दो सप्ताह तक गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पीड़िता ने दोबारा एसपी फतेहाबाद से मिलकर आरोपियों की धमकियों की जानकारी दी। एसपी ने तुरंत डीएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी की टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को फतेहाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें