फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जेबीटी से पदोन्नत मुख्य शिक्षकों की हुई काउंसिलिंग, स्कूल अलॉट

Thu, 09 Oct 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
काउंसिलिंग के बाद ​शिक्षकों के सा​थ बैठक करतीं जिला ​शिक्षा अ​धिकारी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने 15 जेबीटी को पदोन्नत कर मुख्य शिक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। वीरवार को पदोन्नत हुए मुख्य शिक्षकों की कमेटी के नेतृत्व में काउंसिलिंग हुई और स्कूल अलॉट किए गए।
विज्ञापन

अब से पहले विभाग ने वर्ष 2019 में पदोन्नत किया था। काउंसिलिंग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई की तरफ से कमेटी का गठन किया गया था। इस दौरान राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान योगेंद्र वर्मा, पूर्व प्रधान विकास टुटेजा भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने डीईओ के साथ समस्याओं को लेकर भी चर्चा की।

35 शिक्षकों रेशनेलाइजेशन के दौरान हो सकती है उठापटक

शिक्षा विभाग के जानकारों की माने तो मुख्य शिक्षक के करीब 50 पद खाली है। इसमें से 15 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। 35 ऐसे पद है जो कि खाली है और इतने ही पद ऐसे जहां पर विद्यार्थियों की संख्या 150 से कम हो चुकी है। ऐसे में अगर रेशनाइनेजशन होता है तो पद खत्म हो जाएगा और जो पद खाली है वहां पर संबंधित की नियुक्ति हो सकती है।
विज्ञापन


-

संघ पिछले काफी समय से जेबीटी के पदोन्नति के प्रयास कर रहा था। 15 शिक्षकों को पदोन्नत किया गया है और उन्हें स्कूल भी अलॉट हो गए है। मार्च माह में दोबारा से वंचित शिक्षकों के पदोन्नति को लेकर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


योगेंद्र वर्मा, जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ

-

जिले के 15 जेबीटी को पदोन्नत करके मुख्य शिक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। शिक्षकों की तरफ रखी गईं समस्याओं का भी समाधान करवाया जाएगा।

संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें