फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुहागिनों का पर्व आज, गुलजार रहा बाजार

Thu, 09 Oct 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की चार मरला कॉलोनी में मेहंदी लगवातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत है, लेकिन उससे एक दिन पहले ही यानी वीरवार को शहर के तमाम ब्यूटी पार्लरों व मेहंदी लगाने वाली जगहों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी।
विज्ञापन

शहर की चार मरला कॉलोनी में तो पूरा दिन महिलाओं की चहल-पहल बनी रही। वहां के प्रमुख ब्यूटी पार्लरों आदि में सुबह 8 बजे से ही ग्राहकों की लाइन लग गई। अधिकांश महिलाओं ने पहले से ही अपॉइंटमेंट ले रखे थे, लेकिन वॉक-इन ग्राहकों की संख्या भी कम नहीं थी।

ब्यूटी पार्लर संचालक मितेश कुमार ने बताया कि करवाचौथ महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। वे इस दिन सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं, खासकर अपने पति के लिए। इसलिए हेयर स्टाइलिंग, फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर, वैक्सिंग और मेहंदी की बुकिंग पहले से ही फुल हो जाती है। कुछ महिलाएं करीब 10 दिन पहले ही मेकअप को लेकर बुकिंग करवा चुकी हैं। व्रत वाले दिन भी महिलाएं आती है ताकि रात तक उनका मेकअप चल सके।
विज्ञापन


-

व्रत को लेकर शाम के समय महिलाएं सुनेंगी कथा

करवाचौथ का व्रत रखने वाली सभी महिलाएं शाम चार बजे से व्रत की कथा को लेकर अपने नजदीकी मंदिरों में कथा का आयोजन होगा। शहर के दुर्गा मंदिर, रघुनाथ मंदिर, नीलकंठ मंदिर, मां वैष्णो देवी मंदिर, श्याम मंदिर, हनुमान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में कथा के सुनने का कार्यक्रम रहेगा। रात को करीब 8 बजकर 10 मिनट के बाद चांद दिखेगा। चांद के दर्शन के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी।

-

आज रात के समय होटलों व ढाबों पर भी रहेगी भीड़
करवा चौथ के व्रत के दिन महिलाएं पूरा दिन बिना पानी पिएं रहेंगी। रात के समय ही चांद को देखने के बाद ही कुछ खा सकती है। ऐसे में होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की ओर से भी कपल ऑफर रखा गया है, जिसमें तरह-तरह के व्यंजन रखे गए हैं। पिछले कुछ सालों से ये सिस्टम भी लगातार बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें