फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मांगे न माने जाने पर पार्षदों ने दी गेट पर तालाबंदी की चेतावनी, दिया धरना

Mon, 10 Nov 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया नगर पालिका कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए पार्षद :संवाद
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका के पार्षदों ने सोमवार को कार्यालय परिसर में धरना देकर पिछले तीन साल के भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। धरने की अगुवाई पार्षद गौरव शर्मा ने की, जिसमें पार्षद विजय गर्ग, गुरप्रीत सिंह, अजमेर सिंह, सतपाल, गुरविंदर सिंह और प्रतिनिधि जगसीर चौहान समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे। नगर पालिका अधिकारियों द्वारा टेंडर में अनियमितता कर फर्जी बिल पास किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें कार्यालय तालाबंदी करने पर मजबूर होना पड़ेगा। पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि शहर के पुराने क्षेत्रों को अवैध घोषित किया गया जबकि नए क्षेत्रों और खेतों को मोटी रिश्वत लेकर वैध किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए जाने के बावजूद नगरपालिका सचिव और अन्य अधिकारी करोड़ों की जमीन पर कब्जे करने का प्रयास कर रहे हैं। धरने के दौरान पार्षदों ने नारेबाजी की और नगर पालिका अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें