फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फूटा पार्षदों का गुस्सा, टेंडर न होने पर धरना

Thu, 28 Aug 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे पार्षद को मनाने का प्रयास करते हुए कार्यकारी अ​
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद परिसर में वीरवार दोपहर को वार्डों में विकास कार्य न होने का आरोप लगा पार्षदों ने कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश के कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। वार्ड एक के पार्षद राजकुमार और वार्ड 23 के पार्षद अर्जुन कटारिया धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


पार्षद राजकुमार अपने वार्ड में काम होने संबंधित जानकारी लेने के लिए कार्यकारी अभियंता के पास पहुंचे थे, लेकिन टेंडर न लगने का पता लगने पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पार्षदों को कार्यकारी अभियंता ने उठाने का भी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। कार्यकारी अभियंता खुद जमीन पर बैठे और उनको समझाने का प्रयास किया।

वहीं सूचना मिलने पर अन्य वार्डों के करीब 10 से ज्यादा पार्षद मौके पर पहुंच गए और वहीं पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची, उपप्रधान सविता टुटेजा भी धरनास्थल पर पहुंचे। कार्यकारी अभियंता कार्यालय में प्रधान, उपप्रधान और अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह में टेंडर लग जाएंगे। जेई चंडीगढ़ है इसलिए दिक्कत आ रही है। आश्वासन मिलने के करीब दो घंटे बाद पार्षदों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन


पार्षद राजकुमार ने कहा कि उनके वार्ड में कोई काम नहीं हो रहे हैं। जो चहेते पार्षद हैं सिर्फ उनके ही वार्डों के में टेंडर लगाए जा रहे है। जेई काम तक नहीं कर रहे हैं। हाउस बैठक सिर्फ गोलमोल करने के लिए हो रही है। जब तक वार्ड की सात गलियों के टेंडर नहीं लगेंगे वह नहीं उठेंगे। ज्योति मेहता ने कहा कि फाइनेंस कमेटी ने प्रस्ताव पास कर दिए, प्रधान, उपप्रधान हस्ताक्षर कर चुके हैं बावजूद इसके अधिकारी टेंडर नहीं लगा रहे है। पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि वार्डों में जो काम हो रहे हैं उनकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। निर्माण के 6 माह बाद ही सड़क टूट रही है। हाउस की बैठक में कामों की कोई समीक्षा नहीं हो रही है।

-

जब पार्षद बोले, अधिकारी कुंडी लगाकर बैठते हैं

धरने पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि सौरभ मेहता ने कहा कि कार्यकारी अभियंता अपने कार्यालय को कुंडी लगाकर अंदर बैठते है जबकि ये पब्लिक डीलिंग कार्यालय है। इस पर कार्यकारी अभियंता ने कहा कि ऑपरेटर के कमरे का दरवाजा खुला होता है सिर्फ खाना खाते समय या फिर जरूरी काम के दौरान ही काम बंद करते हैं।

-

पार्षद ने उपप्रधान की नहीं सुनी

पार्षद राजकुमार उपप्रधान सविता टुटेजा पक्ष के माने जाते हैं। धरने पर बैठे राजकुमार उर्फ राजू तूड़ेवाला को उपप्रधान ने मनाने का प्रयास किया। उपप्रधान ने कहा कि 30 लाख रुपये का टेंडर बुधवार को लगाया जा रहा था लेकिन तकनीकी कारण से नहीं लग पाया।

-

पार्षद बोले- हमारे भी टेंडर लगाओ

धरने का पता लगने पर पार्षद सुखदेव, बंत सिंह, मोहन लाल नारंग, रविंद्र मेहता, पार्षद किरण नारंग, सुभाष नायक, पार्षद प्रतिनिधि किट्टू बजाज भी पहुंचे। इन्होंने कहा कि धरना लगने के बाद अब टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। हमारे वार्डों के भी टेंडर लगाए नहीं तो धरना लगेगा।

-

डीएमसी नहीं आए बैठक लेने :

नगर परिषद कार्यालय में जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने चार बजे पार्षदों के साथ स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक करनी थी, लेकिन वे नहीं आए। बताया जा रहा है कि किसी बैठक में व्यस्त होने के कारण वे नहीं आ पाए। वहीं पार्षदों के हंगामे के चलते न आने को लेकर चर्चा की जा रही है।

-
नहीं होगी हाउस की बैठक

नगर परिषद प्रधान ने एक सितंबर को बैठक बुलाई थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसे रद्द कर दिया गया है। ये बैठक दोपहर तीन बजे होनी थी। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची का कहना है कि वार्डों में विकास कार्यों से पहले टेंडर लगवाए जाएंगे। पार्षदों के विरोध के चलते हाउस की बैठक रद्द की गई है।


अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में टेंडर लग जाएंगे। पार्षदों का गुस्सा जायज है, जिन वार्डों में अभी तक कम काम हुए हैं टेंडर नहीं लगे है, अधिकारियों को उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए।

-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।

-

वार्डों में समान रूप से काम करवाने को लेकर प्रयास जारी है। अधिकारियों के साथ पिछले दिनों समीक्षा बैठक भी की गई है। अब हाउस बैठक में भी पिछले कार्यों की समीक्षा होगी।
विज्ञापन


- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें