फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निगम को 24 घंटे में मिलीं 461 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार सुबह हुई जोरदार बारिश से मंगलवार और बुधवार को अधिकतर शहर में बिजली प्रभावित रही। पिछले 24 घंटे में बिजली निगम के पास बिजली गुल होने की 461 शिकायतें आईं। हालांकि, बारिश के कारण कोई बिजली का खंभा नहीं टूटा। रतिया चुंगी क्षेत्र में करीब छह घंटे, चौधरी कॉलोनी में करीब पांच घंटे और एमसी कॉलोनी क्षेत्र में दो घंटे तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

पूरे शहर की शिकायतों को दुरुस्त करने के लिए केवल दो कर्मचारी होने के कारण तकनीकी खराबी को ठीक करने में ज्यादा समय लग रहा है। वहीं, लिफ्टर को चलाने के लिए सिर्फ एक ही ड्राइवर है, जरूरत पड़ने पर 24 घंटे अकेले कर्मचारी को काम करना पड़ रहा है। इस मशीन को चलाने के लिए तीन कर्मचारियों की जरूरत होती है ताकि शिफ्टों में काम किया जा सके। कुल मिलाकर बिजली निगम की लचर व्यवस्था को खामियाजा उपभोक्ताओं से लेकर कर्मचारियों तक को भुगतना पड़ रहा है।
जेई की टीम के पास नहीं है सरकारी गाड़ी
शहर के सिटी सब डिविजन में कार्यरत जेई धर्मपाल ने बताया कि शहर में कहीं पर तकनीकी खराबी वाले स्थान तक जाने के लिए बिजली निगम के पास सरकारी गाड़ी नहीं है। हालांकि, छोटे कर्मचारियों के पास गाड़ी है। मगर जेई के पास नहीं है। ऐसे में तकनीकी खराबी आने पर या बिजली के खंभे और बिजली का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए कर्मचारियों को निजी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में जेई की टीम को गाड़ी का इंतजार करना पड़ता है। इस कारण कई बार अधिक समय लग जाता है और लोगों को परेशानी होती है। बिजली निगम प्रबंधन को कर्मचारियों के लिए गाड़ी की सुविधा करनी चाहिए ताकि तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए समय पर पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


कोट

बिजली निगम के पास लगभग सभी उपकरण पूरे हैं। लिफ्टर को चलाने के लिए प्रशासन से चालक की मांग की गई है। बहुत जल्द सिटी सब डिविजन के पास चालक के तौर पर एक कर्मचारी की नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन


-मानिक, एसडीओ, सिटी सब डिविजन फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें