फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रस्ताव में 45 प्रोजेक्ट बढ़ाए, फिर भी उपप्रधान ने नहीं किए हस्ताक्षर, मायूस होकर निकले प्रधान और सदस्य

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में वित्तीय और पेमेंट अप्रूव्ल कमेटी की बैठक में मौजूद प्रधान,उप
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में एक बार फिर से खींचतान शुरू हो गई है। बुधवार को नगर परिषद प्रधान ने पेमेंट अप्रूवल कमेटी के साथ-साथ नए प्रोजेक्टों को मंजूरी देने के लिए वित्तीय कमेटी की भी बैठक बुलाई। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची की मौजूदगी में बैठक में 55 प्रोजेक्टों के साथ-साथ 45 नए कामों को जोड़ा गया। जिस पर वित्तीय कमेटी के सदस्य ज्योति मेहता और मोहिनी बजाज ने मंजूरी दे दी लेकिन उपप्रधान सविता टुटेजा ने प्रस्तावों को अनुमति देने के लिए हस्ताक्षर नहीं किए। इसके अलावा न ही पहले हो चुके कामों के बिलों की अदायगी को लेकर फाइल पर साइन किए। उपप्रधान द्वारा हस्ताक्षर न करने के चलते 35 करोड़ 82 लाख के काम अटक गए।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, एमई पीपी चौपड़ा, जेई राजेश भांभू मौजूद रहे। बैठक में कामों की मंजूरी की उम्मीद लेकर पहुंचे प्रधान खिंची और मेंबरों को मायूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि उपप्रधान सविता टुटेजा ने बैठक में कहा कि वह एक बार सूची जाचेंगी ताकि कोई वार्ड काम से वंचित न रह जाएं। शाम को उपप्रधान ये भी बयान दिया कि कि मुझे कुछ एस्टीमेट गलत लगे, जनता का पैसा बर्बाद नहीं होने देंगे। हालांकि बैठक के बाद शहर में चर्चाओं का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा में खींचतान रह चुकी हैं। लेकिन फिलहाल दोनों के बीच खींचतान खत्म हो गई है, बावजूद इसके उपप्रधान कामों को अनुमति देने में दूरी क्यों कर रही हैं। इसके चलते चिल्ली सुंदरीकरण, साइकिल ट्रैक, रिचार्ज बोर, वेलकम गेट, 6 करोड़ से कम्युनिटी सेंटर निर्माण, आदि बड़े प्रोजेक्ट रुक गए हैं।
पपीहा पार्क का 1.40 करोड़ से होगा सुंदरीकरण
शहर के मॉडल टाउन के पपीहा पार्क का नगर परिषद सुंदरीकरण करवाएगा। इसको लेकर 1.40 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया है। नगर परिषद द्वारा दो साल पहले करीब 35 लाख से काम करवाए गए है। नगर परिषद की 25 लाख से पार्कों में ट्री गार्ड लगाने की भी योजना है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन में सड़क पर बिछाई मास्टिक की परत
मॉडल टाउन में नगर परिषद द्वारा सडक़ पर मास्टिक की परत बिछाई जाएगी। इसको लेकर 90 लाख का एस्टीमेट है। मास्टिक की परत पहले शहर के थाना रोड, डीएसपी रोड आदि जगह पर बिछाई जा चुकी है।

27 वार्डों में रखे जाएंगे 30 लाख से डस्टबिन
नगर परिषद जैम पोर्टल से डस्टबिन खरीदेगा। ये डस्टबिन 1 से 27 वार्डों में रखे जाएंगे। फिलहाल हालात ये है कि शहर में कहीं भी डस्टबिन नहीं हैं।

सेक्टर तीन से बस स्टैंड तक स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना
शहर के सेक्टर तीन से नए बस स्टैंड तक स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी है। इसको लेकर नगर परिषद ने 50 लाख का एस्टीमेट लिया है। फिलहाल हालात ये हैं कि स्ट्रीट लाइट न होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। इसके अलावा रतिया चुंगी से रतिया रोड पर नगर परिषद की सीमा तक 25 लाख से लाइटें लगनी हैं।
हिसार-सिरसा रोड बनेंगे वेलकम गेट
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर वेलकम गेट बनने हैं। इसको लेकर एस्टीमेट और डिजाइन तैयार हो चुका है। पहले भी इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया हुई थी। हिसार रोड पर 62 लाख और सिरसा रोड पर 68 लाख से वेलकम गेट का एस्टीमेट है।
ये प्रोजेक्ट भी किए गए नए प्रस्ताव में शामिल
- हंस कॉलोनी में 25 लाख से पार्क का निर्माण।
- जवाहर चौक से लालबत्ती चौक तक 49 लाख में फुटपाथ का निर्माण।
- वार्ड नंबर 1 से 27 में 50 लाख से रिपेयर कार्य।
- भगवान वाल्मिकी चौक का 30 लाख से सुंदरीकरण।
कोट
शहर में विकास कार्य करवाने को लेकर प्रस्ताव तैयार है। करीब 35 करोड़ से काम होने हैं। इसको लेकर बैठक भी हुई है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उम्मीद है जल्द काम शुरू हो जाएंगे।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
कोट
शहर में विकास कार्य हो ये ही मैं चाहती हूं। मेरा विकास कार्य को रोकने का कोई उद्देश्य नहीं है। मुझे कुछ एस्टीमेट सही नही लगे, मैं चाहती हूं जनता का पैसा बर्बाद न हो। फिलहाल मेरे पास नोटिफिकेशन की भी कॉपी नहीं आई है।
विज्ञापन

- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें