फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका उत्सव आज से, 32 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी जाने और वैक्सीन को खराब होने से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव बनाने जा रहा है। शनिवार को टीका उत्सव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारियां की गई।
विज्ञापन

बता दें कि चार दिनों तक जिले के सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान चलाएगा। यहां पर 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग को चार दिनों में 32 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। शनिवार को जिले के 59 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। 1599 लोगों को वैक्सीन की पहली और 192 को दूसरी डोज लगाई गई।
ये दिया गया टीका उत्सव में लक्ष्य
दिन टीकाकरण
पहला 5 हजार
दूसरा 10 हजार
तीसरा 10 हजार
चौथा 7 हजार
जानिए कहां कितने लोगों ने लगवाया टीका
श्रेणी पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 6 9
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1 4
45 से 60 साल 896 10
60 साल से ज्यादा 696 169
नागरिक अस्पताल में लगी कोवैक्सीन की दूसरी डोज
कोवैक्सीन का स्टॉक पहुंचने के बाद नागरिक अस्पताल में बुजुर्गों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में पहले 8 हजार डोज पहुंची थी जो कि बुजुर्गों को लगा दी गई। दूसरी डोज का समय आया तो स्टॉक खत्म हो गया। अब वैक्सीन स्टोर में स्टॉक पहुंचा है। नागरिक अस्पताल के सेशन साइट पर बुजुर्गों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें