फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल से ऊपर 4577 लोगों ने लगवाया टीका, अब छुट्टी वाले दिन भी होगा कोरोना टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण अभियान अब छुट्टी वाले दिन भी चलेगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर पात्रों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पास आदेश आ गए है। वीरवार को जिले में 45 से ऊपर के लोगों के टीकाकरण को लेकर मेगा ड्राइव का आयोजन किया गया। 45 साल से ऊपर के 4577 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

45 साल से 59 साल के 2209 लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे। पहले सिर्फ गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए ही टीका अनिवार्य किया था। अब 45 साल से ऊपर सभी लोगों को टीका लगेगा।
जानिए कितने लोगों ने लगवाया टीका
- टीकाकरण के लिए 80 सेशन लगे, 5150 का लक्ष्य दिया
- 11 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 11 ने ही दूसरी डोज लगवाई
- 17 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली और 11 ने दूसरी डोज लगवाई
- 45 से 59 साल के 2209 लोगों ने टीका लगवाया
- 2368 बुजुर्गों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया
दुर्गा मंदिर में लगाया गया सेशन
स्वास्थ्य विभाग ने फतेहाबाद शहर के दुर्गा मंदिर में कोरोना टीकाकरण के लिए सेशन शुरू किया है। यहां पर अगले सात दिनों तक अभियान चलेगा। आसपास के लोग यहां पर टीका लगवा सकते है। इसके अलावा थाना रोड पर डॉ. आत्मप्रकाश मेहता के अस्पताल पर भी टीकाकरण कैंप लगाया गया। अधिकारियों के मुताबिक रविवार को गीता मंदिर में भी टीकाकरण कैंप लगाने की योजना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से आदेश आए हैं कि अब छुट्टी वाले दिन भी टीकाकरण अभियान चलेगा। लोगों से अपील है कि वह कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें