क कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। अप्रैल माह के पहले दिन कोरोना संक्रमित 45 नए मरीज मिले है इसके अलावा एक मरीज की मौत भी हुई है। वीरवार को लैब से 132 सैंपलों की रिपोर्ट आई है इसमें ये संक्रमित मिले है। संक्रमित मरीजों में 11 छात्र भी शामिल है। वहीं जिले में 11 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 5137 हो गई है। 214 मरीज फिलहाल सक्रिय है। जिले में अभी तक 124 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल गांव चंदोकलां निवासी व्यक्ति की मौत हुई है। मरीज पिछले पांच दिनों से यहां दाखिल था और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। यहां पर वीरवार को मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज शुगर और बीपी से भी ग्रस्त था। वहीं पुलिस लाइन निवासी युवक, गोरखपुर प्लांट निवासी प्रवासी मजदूर, चांदपुरा सरकारी स्कूल की शिक्षिका, जाखल में एक ही परिवार के पांच सदस्य, भूना सरकारी स्कूल के दो छात्र, भूना मॉडल टाउन निवासी युवती, भूना मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग दंपत्ति, ढाणी चानन निवासी मां-बेटी, कालवन सरकारी स्कूल की दो छात्राएं, मंडी टोहाना के सरकारी स्कूल के तीन छात्र कोरोना संक्रमित मिले है।
डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि जिले में पिछले दिनों फतेहाबाद के वधवा अस्पताल नजदीक पपीहा पार्क, सेक्टर-3 स्थित हाउस नंबर 548 व गांव किरढान में कोविड-19 के केस मिलने के बाद क्षेत्र को कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित किया है ताकि साथ लगते क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण न फैल सके। डीसी डॉ. बांगड़ ने अधिकारियों को कोरोना वायरस के आसपास के क्षेत्रों में इसके फैलाव को रोकने के लिए संदिग्धों की स्क्रीनिंग, संदिग्ध मामलों का परीक्षण, क्वारंनटाइन, सामाजिक दूरी आदि कार्यों के लिए कार्य योजना तैयार करने के अलावा अन्य सभी प्रकार के स्वास्थ्य मापदंडों को लागू करने के लिए निर्देश दिए हैं।