जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। मंगलवार को लक्ष्य से 54.74 फीसदी ही फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करवाने के लिए सेशन पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग अब इन पर सख्ती की तैयारी कर रहा है। पोर्टल पर पंजीकृत पात्रों का ही टीकाकरण होगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग दूसरे चरण में पुलिस, नगर निकाय, राजस्व और पंचायत विभाग कर्मचारियों का ही टीकाकरण कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को छह स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाया गया। 601 पात्रों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था 329 ही सेशन साइट पर पहुंचे।
जिले में नहीं मिला कोई कोरोना केस : जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं आया है। 262 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले से एक मरीज ठीक हुआ है। जिले में फिलहाल सात मरीज सक्रिय है।