फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहानेबाजी शुरू : कोरोना टीकाकरण के लिए डिप्टी सीएमओ फोन पर कर रही कांउसलिंग, 700 का लक्ष्य 326 पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण के लिए शुक्रवार को जिले में छह अस्पतालों में सेशन लगाया गया। यहां पर टीकाकरण के लिए 700 का लक्ष्य रहा गया लेकिन 326 पात्रों ही टीका लगवाया। रतिया में 153 पात्रों को टीका लगाया गया। यहां पर नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का टीकाकरण किया गया। जिले मे करीब एक हजार पात्रों का टीकाकरण रह गया है। जो कि टीकाकरण के लिए आनाकानी कर रहे है। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी ने टीकाकरण के लिए फोन पर काउंसिलिंग शुरू कर दी है। काउंसिलिंग के दौरान टीका न लगवाने वाले पात्र संदेश न आने, बाहर चले जाने और घबराने और परिवार के लोगों के मना करने के बहाने बना रहे है। अहम बात यह है कि पात्रों में कई डॉक्टर भी है जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी का कहना है कि दो दिन में प्रथम चरण पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन पोलियो अभियान होने के चलते तीन ही अस्पतालों में मंगलवार तक टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर ये है कि तीसरे दिन लगातार नया केस नहीं आया है। शुक्रवार को जिले में एक मरीज ठीक हुआ है। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2 रह गई है। फतेहाबाद और रतिया ग्रामीण में एक-एक केस सक्रिय है। जिले में अब तक 4714 केस आ चुके है इसमें से 4594 मरीज ठीक हो गए है।
कोरोना टीकाकरण को लेकर जो पात्र रह गए है उन्हें फोन करके बुलाया जा रहा है और उन्हें समझा भी रही हूं। पोलियो अभियान के चलते फिलहाल रतिया, फतेहाबाद और टोहाना के अस्पतालों में ही सेशन लगेगा। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें