फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने किसानों के समर्थन में सरकार के खिलाफ लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन रतिया के अधिवक्ताओं ने किसानों के समर्थन में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे जन आंदोलन को सरकार द्वारा दमनकारी नीतियों के तहत हथकंडे अपनाएं जाने का विरोध किया। उन्होंने सरकार से तीनों कृषि अध्यादेश कानून वापस लेने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया। अदालत परिसर में एकत्रित हुए बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों में शामिल मोहनलाल बेनीवाल, कृपाल बेनीवाल, कुलविंद्र ढिल्लों, बलवंत दंदीवाल, वेद कंबोज, गुरजीत ढोट, बिक्कर सिंह, बलजीत दंदीवाल, विकास दीप सिंह, हरजीवन सिंह और जगदेव ओलख सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि पिछले दो माह से सरकार द्वारा लागू किए तीन कृषि कानून के खिलाफ हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के किसान रद्द करवाने के लिए शांतिमय ढंग से दिल्ली के बॉर्डर पर ठिठुरती सर्दी में आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार अपने हठ के कारण इस काले कानून को वापस नहीं ले रही है। उन्होंने दिल्ली के लाल किले पर हुए घटनाक्रम की सरकार द्वारा निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें