फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कोविड अस्पतालों में अब संदिग्ध संक्रमितों के स्वास्थ्य विभाग करेगा रेपिड एंटीजन टेस्ट, 30 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कोविड व अन्य अस्पतालों में अब स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध संक्रमितों के कोरोना सैंपल लेगी। ये सैंपल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निशुल्क लिए जाएंगे, यहां तक कि 30 से 45 मिनट में कोरोना रिपोर्ट भी मिल जाएगी। निजी कोविड अस्पतालों में संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोबाइल टीम तैयार की है।
विज्ञापन

ये मोबाइल टीम निजी अस्पतालों में जाकर संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल लेगी। यहां पर इनके रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट 30 से 45 मिनट में मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने निजी कोविड अस्पतालों को ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों की सूचना देने के आदेश दिए है। निजी अस्पताल से सूचना आने के बाद मोबाइल टीम मौके पर जाएगी और जांच करेगी।
लक्षण होने के बावजूद लोग नहीं करवा रहे जांच
कोरोना के लक्षण होने के बावजूद लोग सैंपल नहीं करवा रहे हैं। इसके चलते विभाग ने इनके मौके पर जाकर एंटीजन सैंपल करने का निर्णय लिया है। फतेहाबाद क्षेत्र में तीन कोविड अस्पताल चल रहे है। इसमें सद्भावना, वधवा और सिंगला अस्पताल शामिल है।
विज्ञापन

तीन मोबाइल टीम फील्ड में लेंगी कोरोना सैंपल : फतेहाबाद क्षेत्र में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के लिए नागरिक अस्पताल प्रशासन ने एक की जगह अब तीन मोबाइल टीम तैयार करने का फैसला लिया है। दो मोबाइल टीम फील्ड में जाकर सैंपलिंग करेंगी। जो लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके है उनके परिवार व संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेंगे। इसके अलावा एक मोबाइल टीम निजी कोविड अस्पतालों में जाकर संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल लेगी।
निजी कोविड अस्पताल व अन्य में कोरोना संदिग्ध कोई मरीज आता है तो डॉक्टर इसकी सूचना विभाग को देगा। विभाग की मोबाइल टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और एंटीजन टेस्ट करेगी। इससे कोरोना संक्रमित मरीज का पता चल पाएगा और संक्रमण नहीं फैलेगा। निजी कोविड अस्पतालों को मोबाइल टीम का नंबर दे दिया गया है। - मेजर डॉ.शरद तुली, नोडल अधिकारी, फ्लू क्लीनिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें