फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में मछली बेचने वाला भट्ठा कॉलोनी का बुजुर्ग मिला संक्रमित

विज्ञापन
भट्ठा कॉलोनी में पॉजिटिव केस आने पर कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी करते उप सिविल सर्जन और एसएचओ - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिला में कोरोना मरीजों की संख्या बढने के साथ-साथ शहर फतेहाबाद में भी बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को एक दिन के ब्रेक के बाद बुधवार को नोएडा से आया भट्ठा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

बुजुर्ग नोएडा में मछली बेचने का काम करता है और 31 मई को घर पहुंचा था। पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना मिलते ही उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर पॉजिटिव आए बुजुर्ग की गली को सील करवा दिया है। इसके अलावा पूरी भट्ठा कॉलोनी को बफर जोन में शामिल किया गया है।
बुजुर्ग के घर में चार अन्य सदस्य है, जोकि संपर्क में आए, इनके सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। परिवार में 55 साल की पत्नी, 22 साल का बेटा, 18 व 13 साल की बेटी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग को अग्रोहा मेडिकल कालेज में भेज दिया है। बुजुर्ग को सांस की तकलीफ है और बचपन से दवा खा रहा है।
विज्ञापन

1500 रुपये में दिल्ली से लिफ्ट लेकर पहुंचा
मामले के मुताबिक भट्ठा कालोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग नोएडा के सदालपुर में मछली बेचने का काम करता है। 30 मई देर रात को नोएडा में ऑटो से पीरागढ़ी आया। पीरागढ़ी कई देर इंतजार करने के बाद यहां से उसे एक कार मिल गई जो सिरसा जा रही थी। कार में तीन लोग और सवार थे। कार वाले ने 1500 रुपये किराया लिया और 31 मई सुबह फतेहाबाद पहुंच गया। यहां आने के बाद परिवार के लोग नागरिक अस्पताल में ले गए यहां पर शाम को सैंपल लिया और फिर होम क्वारंटीन कर दिया। सैंपल रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आ गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार वाले के बारे में पूछा तो बुजुर्ग ने कहा कि कार में सवार लोग व कार चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
कंटेनमेंट में नौ और बफर जोन में 325 घर शामिल
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर प्रेमप्रकाश ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में नौ घरों को शामिल किया गया है, इनमें जनसंख्या 27 है। इसके अलावा बफर जोन में 325 घर शामिल है। इनकी जनसंख्या 1470 है। सर्वे के करने के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं।
भट्ठा कॉलोनी का एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव है। बुजुर्ग को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। कंटेनमेंट और बफर जोन में सर्वे शुरू है। बुजुर्ग के संपर्क आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें