फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्धों को नहीं मिल रहा पीने को पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कोरोना के खिलाफ जंग के लिए पूरी तैयारियों का दावा करते नहीं थकते, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। क्वारंटीन सेंटर में तो हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं। अनाज मंडी के पीछे स्थित श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में पेयजल तक की दिक्कत सामने आई। इसके अलावा इस सेंटर में रुके हुए कोरोना संदिग्ध मरीजों ने खाना तक सही ढंग से ना मिलने का भी जिक्र किया है। आपको बता दें कि इसी क्वारंटीन सेंटर में रखे गए दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके बाद इस क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पहले वाटर कूलर से पीते थे पानी, अब ये भी बंद हुआ, बोतलों से हो रही आधी-अधूरी सप्लाई
श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रह रहे कुवैत से लौटे सिमरजीत, गुजरात से आए हंसराज ने बताया कि पहले धर्मशाला के वाटर कूलर से सभी लोग पेयजल ले रहे थे। लेकिन इस बीच दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और प्रशासन ने वाटर कूलर को बंद करवा दिया। इसके बाद विकल्प के तौर पर उन्हें बोतलों से पेयजल की सप्लाई की जा रही है। लेकिन ये पेयजल भी कई बार अच्छी क्वालिटी का नहीं होता। क्वांरटीन सेेंटर में रह रहे लोगों की मानें तो पेयजल के लिए भी कई बार प्रशासन को मैसेज भिजवाना पड़ता है।
सुबह के बाद सीधा रात को मिलता था खाना, ऐतराज जताया तो बुधवार से शुरू हुआ लंच
क्वारंटीन सेंटर में रह रही गुजरात से आई लक्ष्मी ने बताया कि कहने को तो प्रशासन की ओर से क्वारंटीन सेंटर में खाना उपलब्ध करवाने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन इसमें भी बदइंतजामी ज्यादा हावी है। लक्ष्मी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से सुबह 11 बजे ही खाने का पैकेज भेजा जाता है और इसके बाद सीधा रात को ही डिनर के लिए पैकेट आता था। शुरू-शुरू के कुछ दिन तो यही सब चलता रहा। बाद में प्रशासन के नुमाइंदों को बार-बार कहने के बाद बुधवार से लंच का पैकेज शुरू किया गया है। लक्ष्मी का कहना है कि अब देखो, लंच का पैकेज कब तक जारी रहता है।
विज्ञापन

विभिन्न क्वारंटीन सैंटर्स में 45 लोग किए गए हैं क्वारंटीन, विदेश से लौटे आठ लोग शामिल
फतेहाबाद शहर में विभिन्न क्वारंटीन सेंटर्स में कुल 45 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें विदेश से आए आठ लोग भी शामिल हैं। प्रशासनिक आंकड़ों को आधार मानें तो श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में सर्वाधिक 26 लोग, अरोड़वंश धर्मशाला में 11 लोग और विभिन्न होटलों में आठ लोगों को रखा गया है। इससे पहले बस स्टैंड के नजदीक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भी क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था, लेकिन अब उसे कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। अब यहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखा जा रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। दो पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद वाटर कूलर बंद करना मजबूरी है, लेकिन पेयजल की कोई दिक्कत किसी क्वारंटीन सेंटर में नहीं है। लंच को लेकर क्या दिक्कत थी, इस बारे में एसडीएम से बात करूंगा।
- डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, जिला उपायुक्त फतेहाबाद।
क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों ने कहा है कि खाने को लेकर दिक्कत आ रही है, देरी से खाना पहुंच रहा है। पीने के पानी के लिए बोतलों का प्रबंध करवाया जा रहा है। प्रशासन स्तर पर खाना उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें