कोरोना को लेकर सोमवार को राहत भरी खबर आई है। जिले में 84 दिन बाद कोरोना के पांच से भी कम नए केस मिले हैं। सोमवार को पिछले 24 घंटे में तीन नए केस मिले हैं और 11 ठीक हुए है। पहले चार अप्रैल को जिले में तीन केस मिले थे। जिले में संक्रमण दर सोमवार को 0.73 फीसदी रही है जबकि रिकवरी रेट 96.82 तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले में 956 सैंपल लिए गए है। जांच में तीन कोरोना संक्रमित मिले है। टोहाना, भट्टू और भूना में एक-एक संक्रमित केस मिला है। इसके अलावा फतेहाबाद, रतिया, बड़ोपल और जाखल में कोई नया केस नहीं मिला है। जिले में अभी तक 229657 सैंपल लिए जा चुके है इसमें से 17741 संक्रमित मिले है तथा 17176 स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अभी 101 सक्रिय केस रह गए है, इसमें से 27 अस्पतालों में दाखिल है।