जिले में कोरोना संक्रमण की दर एक दिन बाद बढ़कर 27.48 प्रतिशत हो गई है। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमित 24 साल के दो युवकों समेत 6 की जान चली गई। भूना और रतिया के सरकारी अस्पतालों में दो-दो संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में कुल मौत का आंकड़ा 321 तक पहुंच गया है। मई के 13 दिनों में 114 मौतें हो चुकी है। वहीं जिले में 24 घंटे में 401 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 353 स्वस्थ्य हुए हैं। जिले में फिलहाल 3114 संक्रमित सक्रिय हैं, 3034 संक्रमित होम आइसोलेट हैं और 80 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
वीरवार शाम को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद में 64, टोहाना में 39, रतिया में 69, भट्टू में 98, बड़ोपल में 27, भूना में 61, जाखल क्षेत्र में 43 संक्रमित मिले है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट के मुताबिक ढाणी ढाका निवासी महिला, खाराखेड़ा निवासी व्यक्ति, काजलहेड़ी निवासी महिला, बड़ोपल निवासी युवक, गांव भोडिय़ा निवासी युवती, गांव बीघड़ निवासी युवती, गांव भाणा निवासी युवक, गांव बीघड़ में एक ही परिवार के तीन लोग, गांव चबलामोरी में पांच लोग, टोहाना कोर्ट परिसर में युवक, गांव समैन में युवक, टोहाना के हनुमान नगर में एक ही घर के तीन लोग, टोहाना रामनगर में युवक, भाटिया नगर में युवती, टोहाना कोर्ट परिसर में युवक, गांव बलियावाला में पांच लोग, गांव समैन में आठ लोग, गांव इंदाछुई में आठ लोग, गांव भिरड़ाना में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जिले में इन संक्रमितों की हुई मौत
फतेहाबाद के गांव कुनाल निवासी बुजुर्ग की रतिया के नागरिक अस्पताल में मौत।
गांव अहरवां निवासी 24 वर्षीय युवक की रतिया के नागरिक अस्पताल में मौत।
गांव समैन निवासी 36 वर्षीय युवती की हिसार के निजी अस्पताल में मौत
गांव नहला निवासी बुजुर्ग की भूना के सरकारी अस्पताल में मौत।
भूना निवासी बुजुर्ग महिला की सरकारी अस्पताल भूना में मौत।
गांव हिजरावां खुर्द निवासी 24 वर्षीय युवक की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मौत।
सब्जी मंडी में लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार की सुबह सब्जी मंडी में लोगों के कोरोना सैंपल लिए। यहां पर नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक नोडल अधिकारी मेजर डॉ. शरद तुली के नेतृत्व में मोबाइल टीम पहुंची। टीम में शामिल एमपीएचडब्लयू सुशील, एलटी रवि और दीपक, आत्मराम और राजाराम ने लोगों के कोरोना सैंपल लिए।
कोवैक्सीन की दो हजार और कोविशिल्ड की पांच हजार डोज मिली
जिले में टीकाकरण का आंकड़ा बढऩे के साथ-साथ वैक्सीन की भी डिमांड बढ़ गई है। वीरवार को जिला वैक्सीन स्टोर में कोवैक्सीन की दो हजार और कोविशिल्ड की पांच हजार डोज पहुंची है। कोवैक्सीन की दो हजार डोज 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए आई है। इसके अलावा कोविशिल्ड की पांच हजार डोज 44 से ज्यादा आयु वर्ग के लिए अलॉट हुई है।
जिले में ये हुआ टीकाकरण :
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 1 1
फ्रंटलाइन वर्कर्स 4 2
60 साल से ऊपर 170 386
45 से 59 साल 421 314
18 से 44 साल 1118 0
कोट
कोरोना संक्रमण से जिले में वीरवार को 6 मौत हुई हैं। लोगों से अपील है कि वह सैंपल जरूर दें। अगर सैंपल देते हैं और संक्रमित मिलते हैं तो इससे खुद के साथ दूसरों का भी आप बचाव कर रहे हैं। लक्षण दिखने पर कोरोना सैंपल देने में देरी न करें।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।