फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना की मस्जिद से मिले 11 तबलीगियों में से दो में कोरोना के लक्षण

विज्ञापन
रामभवन स्थित क्वारंटाइन में मस्जिद से मिले 11 तबलीगियों से पूछताछ करते डीएसपी उमेद सिंह। संवाद - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
सपड़ा मोहल्ले की एक मस्जिद से पुलिस ने दिल्ली से आए 11 तबलीगियों को तलाश निकाला। इनमें से दो लोगों में कोरोना के लक्षण मिले है। जिनके सैंपल लेकर जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिए गए है। हालांकि सतर्कता के तौर पर सभी 11 लोगों को क्वारंटाइन के लिए रामभवन में रखा गया। राहत की बात ये है कि इनका दिल्ली की निजामुद्दीन में हुई मरकज से कोई संबंध नहीं है। 11 में से 10 युवक गाजियाबाद के लोनी के तथा एक युवक दिल्ली का रहने वाला है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएसपी उमेद सिंह के पास सूचना मिली कि सपड़ा मोहल्ले की मस्जिद में बाहर के कुछ लोग टिके हुए हैं। सूचना पर एसएचओ सुरेंद्र सिंह व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर वहां मौजूद सभी 11 लोगों को बाहर निकाला और रामभवन स्थित क्वारंटाइन सेंटर ले गई। यहां स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोगों को जुकाम की शिकायत मिली। जिसके बाद उनकी जांच कर सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में गाजियाबाद के लोनी निवासी 8 लोगों ने बताया कि वो लोग 27 फरवरी को टोहाना में धर्म प्रचार के लिए आए थे। जिसके बाद 3 लोग 13 मार्च को यहां आए। उन्होंने पुलिस को बताया कि गिल्लावाली ढ़ाणी, हिम्मतपुरा, ईदगाह कालोनी व सपड़ा मोहल्ला में गए हैं, जहां उन्होंने धर्म प्रचार किया है।
डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि रामभवन में क्वारंटाइन किए गए मुस्लिम लोगों से गहनता से पूछताछ की गई है। इन लोगों का दिल्ली के निजामुद्दीन से होने का कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने बताया कि इनमें से 10 लोग गाजियाबाद के लोनी से है तथा एक दिल्ली का रहने वाला है। डीएसपी ने बताया कि यह लोग गिल्लावाली ढ़ाणी, हिम्मतुपरा, ईदगाह कलोनी व सपड़ा मोहल्ला में गए थे। उनके बताए स्थानों पर जाकर भी छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के आईडी कार्ड लेकर रहने के स्थानों का मिलान किया जा रहा है। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. रितू के नेतृत्व में दो लोगों के सैंपल लिए । विभाग ने दोनों के सैंपलों को जंाच के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। विभाग द्वारा इन सभी का मेडीकल चेकअप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें