फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते विवाद, चार घायल, 18 आरोपियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भोड़ियाखेड़ा में दो परिवारों के बीच रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में घायल की शिकायत पर 18 आरोपियों पर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव भोड़ियाखेड़ा निवासी मनोहर लाल ने बताया कि वो अब अपने परिवार के साथ हिसार में रहता है। वह हिसार में सब्जी बेचने का कार्य करता है। उसके दो भाई गांव भोड़ियाखेड़ा में रहते है। शिकायत में बताया कि उसकी मां उसके प्लाट के हिस्से में रहती है। 18 अगस्त को खुद व उसकी पत्नी सुशीला, दो लड़के मौसिम व साहिल भी भोड़ियाखेड़ा आ गए। 22 अगस्त को वह एक कैंटर में अपना सामान लादकर अपनी मां सुगना बाई को अपने साथ लेकर हिसार जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मेरा बड़ा भाई धर्मपाल व राय साहब मेरे घर आकर मेरी माता के साथ झगड़ा करने लग गये। इतने मे असलम, सीनू, आविद, सलीम रमजान, कमालदीन, रुकसाना, शबनम, लक्ष्मी, कमला, ममता, मंजू के साथ तीन अन्य लोग भी आ गए जिन्हें वो जानता तक नहीं। आते ही इन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और सामान को न ले जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और उक्त लोगों ने परिवार के लोगों को पकड़कर पीटा और उन्हें भी घायल कर दिया। इस झगड़े में मेरी मां, पत्नी व बच्चे भी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने 14 नामजद सहित 4 अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें